live

Nagpur Violence: BJP महाराष्ट्र को अगला मणिपुर बनाना चाहती है..., नागपुर दंगों पर आदित्य ठाकरे का भड़काऊ बयान

नागपुर हिंसा औरंगज़ेब कब्र विवाद लाइव न्यूज़ | Nagpur Violence Aurangzeb Tomb Row Live Updates: मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र से जुड़े विवाद के बाद जिन इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है, उनमें कोतवाली, गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर थाना क्षेत्र शामिल हैं.

Published date india.com Updated: March 18, 2025 11:31 PM IST
Nagpur Violence: BJP महाराष्ट्र को अगला मणिपुर बनाना चाहती है..., नागपुर दंगों पर आदित्य ठाकरे का भड़काऊ बयान
Nagpur Violence- File image

Nagpur Violence Updates: संभाजीनगर में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को गिराए जाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी नागपुर में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें पथराव और आगजनी हुई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है.  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं. मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नर को तनाव की स्थिति पैदा करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है.

हिंसक झड़प के बाद 10 पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जिन इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है, उनमें कोतवाली, गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर थाना क्षेत्र शामिल हैं.

शहर के पुलिस आयुक्त रविंदर कुमार सिंघल ने एक आदेश जारी कर कहा कि आधी रात से लगाया गया कर्फ्यू अगले आदेश तक लागू रहेगा. पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें बंद करने का अधिकार दिया गया है. कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

इस खबर से जुड़े हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें…

Live Updates

  • Mar 18, 2025 11:31 PM IST

    विपक्ष चाहता है सिर्फ वोट बैंक फिक्स करना: प्रताप राव जाधव

    नागपुर हिंसा में सोमवार को सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। कई पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी हैं. नागपुर में हुई हिंसा के बाद से विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. विपक्ष ने दावा किया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है. नागपुर हिंसा पर सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी देवेंद्र फडणवीस की सरकार को घेरा है और कहा कि यह जो घटना हुई है इसके लिए वो बयान जिम्मेदार हैं, जिनकी वजह से लगातार नफरत फैलाया जा रहा था. हालांकि, देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने साफ कर दिया है कि दंगों में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

  • Mar 18, 2025 6:08 PM IST
  • Mar 18, 2025 3:43 PM IST

    BJP महाराष्ट्र को अगला मणिपुर बनाना चाहती है: आदित्य ठाकरे

    शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर उनके गृह नगर नागपुर में हिंसा को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया और इस बात पर जोर दिया कि बीजेपी महाराष्ट्र को अगला मणिपुर बनाना चाहती है. ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री आसानी से एएसआई को फोन करके औरंगजेब की कब्र को ध्वस्त कर सकते थे, जिसके बारे में माना जाता है कि उसने हिंसा भड़काई थी, लेकिन बीजेपी वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस मुद्दे को जीवित रखना चाहती थी.
  • Mar 18, 2025 2:43 PM IST

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल नागपुर में हुई घटना में घायल हुए पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम से बात की

  • Mar 18, 2025 1:51 PM IST
    33 पुलिसकर्मी घायल
    इस हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें तीन डीसीपी, एक एसीपी और 14 इंस्पेक्टर शामिल हैं. इनमें 15 पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. साथ ही, शहर के 10 से ज्यादा इलाकों में हिंसा फैलने के बाद कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. नौ लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है और अन्य संदिग्धों की भी तलाश जारी है.
  • Mar 18, 2025 1:51 PM IST
    कैसे बिगड़ा माहौल
    महाराष्ट्र पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हिंसा में शामिल भीड़ नारेबाजी कर रही थी. धार्मिक प्रतीक के रूप में चादर जलाने की घटना के बाद माहौल और भी गरमा गया, जिसमें लोगों को जान से मारने की धमकियां दी गईं. रिपोर्ट के मुताबिक, उपद्रवियों ने 32 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया, जिनमें क्रेन, जेसीबी, दोपहिया वाहन और कारें शामिल हैं.
  • Mar 18, 2025 12:44 PM IST

    नागपुर हिंसा पर विधानसभा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “नागपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया. अफ़वाह फैलाई गई कि धार्मिक सामग्री वाली चीज़ें जला दी गईं….यह एक सुनियोजित हमला लगता है. किसी को भी कानून- व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाज़त नहीं है.”

  • Mar 18, 2025 12:44 PM IST

    नागपुर हिंसा पर विधानसभा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ” पुलिस पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

  • Mar 18, 2025 11:33 AM IST

    <font color="e7e9ea” face=”TwitterChirp, -apple-system, BlinkMacSystemFont, Segoe UI, Roboto, Helvetica, Arial, sans-serif”>औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग


    https://x.com/AHindinews/status/1901871927377138126

  • Mar 18, 2025 9:51 AM IST

    Nagpur Violence: आगजनी और हिंसा के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया और अब तक पथराव, तोड़फोड़ और पुलिस तथा दमकल कर्मियों पर हमले में शामिल 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस, एसआरपीएफ और आरएएफ के जवानों की एक बड़ी टीम को तैनात किया गया है. पुलिस उपायुक्त समेत एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.