
Satyam Kumar
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ ... और पढ़ें
Work from Metro Station Delhi Meerut corridor: आज के दौर में स्टार्टअप्स और फ्रीलांसरों के लिए सबसे बड़ी चुनौती एक प्रोफेशनल ऑफिस स्पेस ढूंढना होता है. इस समस्या को समझते हुए एनसीआरटीसी (NCRTC) ने एक अनोखी पहल की है. अब आपको मीटिंग करने या अपना पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने के लिए शहर के महंगे दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे. नमो भारत के गाजियाबाद स्टेशन पर आप वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं के साथ अपना काम शुरू कर सकते हैं.
दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन न सिर्फ यात्रियों का सफर आसान बना रही है, बल्कि अब यह प्रोफेशनल्स का नया ऑफिस एड्रेस भी बन रही है. एनसीआरटीसी ने गाजियाबाद स्टेशन के कॉन्कोर्स लेवल पर एक हाई-टेक को-वर्किंग स्पेस तैयार किया है. फिलहाल यह सुविधा गाजियाबाद में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुई है. यदि यह सफल रहती है, तो आने वाले समय में दिल्ली और मेरठ के बड़े स्टेशनों पर भी आपको ऐसे ही ‘Smart Offices’ देखने को मिलेंगे.
Passport बनवाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अब इस नियम में हो गया बदलाव- जानिये डिटेल
0
यह को-वर्किंग स्पेस खासकर उन युवाओं और स्टार्टअप को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिनके पास अपना पर्सनल ऑफिस या मीटिंग रूम नहीं है. यहां बायोमीट्रिक एंट्री और की-कार्ड जैसे सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं. वर्क फ्रॉम होम करने वाले नौकरीपेशा लोग या नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवा यहां चंद घंटों या पूरे महीने के लिए अपनी डेस्क बुक कर सकते हैं. यह उन लोगों के लिए बेहतरीन जगह है जो ट्रैवल के दौरान भी अपना काम बिना किसी रुकावट के पूरा करना चाहते हैं.
इस स्मार्ट स्पेस में सिर्फ टेबल-कुर्सी ही नहीं, बल्कि आज की डिजिटल जरूरतों के हिसाब से कई मॉडर्न टूल्स दिए गए हैं. यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए स्पेशल टूल्स, वायरलेस स्क्रीन शेयरिंग और डिजिटल ब्रेनस्टॉर्मिंग जोन बनाया गया है. सबसे खास बात यह है कि कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यहां एक हाई-टेक पॉडकास्ट स्टूडियो भी उपलब्ध है. इसके अलावा, यहां की तकनीक और माहौल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि आपको काम करने में पूरी प्राइवेसी और कंफर्ट मिले.
एनसीआरटीसी ने अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से रेट्स तय किए हैं, जो किसी भी प्राइवेट को-वर्किंग स्पेस के मुकाबले काफी किफायती हैं:
मंथली सब्सक्रिप्शन वाले सारे प्लान आपको 24 घंटे सातों दिन आपके लिए रिजर्व रहेंगे. वहीं, बुकिंग के लिए आप स्टेशन पर जाकर जानकारी ले सकते हैं या उनकी मेंबरशिप प्लान्स को अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.