दुनिया चौंकेगी और दुश्मन रोएंगे...जानें क्या है भारतीय सेना की स्पेशल फोर्सेज और सुपर सोल्जर, जो जिताएंगे हर जंग

India Army special forces: स्पेशल फोर्सेज में 10 से 15 हजार के बीच सैनिक हैं. अब इन्हें ऐसे नए हथियार देने की तैयारी है जो विमानों और तोप जिसने विशाल नहीं हैं, लेकिन उनकी ताकत लाजवाब है.

Published date india.com Updated: March 31, 2025 7:45 AM IST
दुनिया चौंकेगी और दुश्मन रोएंगे...जानें क्या है भारतीय सेना की स्पेशल फोर्सेज और सुपर सोल्जर, जो जिताएंगे हर जंग

India Army special forces: भारतीय सेना थल सेना, वायु सेना और नौसेना को दुर्जेय बनाने के बाद अब अपनी स्पेशल फोर्सेज पर फोकस कर रही है. सेना छोटी पनडुब्बियों, नैनो ड्रोन और लोइटरिंग म्युनिशन के जरिए अपनी स्पेशल फोर्सेज की ताकत बढ़ा रही है. सेना मकसद आधुनिक युद्ध और आतंक विरोधी ऑपरेशन की चुनौतियों का मुकाबला करना है.

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक सेना, एयरफोर्स और नेवी तीनों इन ऑपरेशन का हिस्सा हैं. इसमें वर्जुअल रियालिटी जैसी तकनीक से सैनिकों को ट्रेनिंग दी जा रही है.

पैरा स्पेशल फोर्स

रिपोर्ट के मुताबिक सेना में अभी 10 पैरा स्पेशल फोर्स, 5 पैरा एयरबोर्न बटालियन है. हर में करीब 620 सैनिक हैं. वहीं एयरफोर्य के 1600 गार्ड कमांडो हैं. नौसेना में 1400 मरीन कमांडो हैं. ये फोर्सेज तेजी से दुश्मन को खत्म करने और स्पेशल मिशन को अंजाम देने के लिए जानी जाती हैं. इन कमांडो को सबसे बहादुर माना जाता है और इन्हें बहादुर का एक बैज भी दिया जाता है.

भारतीय सेना अब इन स्पेशल फोर्स, गार्ड और मार्कोजको एक प्लेटफार्म पर लाकर दुश्मनों को मात देने की तैयारी कर रही है.

एडवांस कम्युनिकेशन

सेना एडवांस साफ्टवेयर रेडियो, सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम के जरिए लांग रेंज कम्युनिकेशन पर फोकस कर रही है.

अभी कैसे हथियार

स्पेशल फोर्सेज के पास अभी लांग रें स्नाइपर राइफल, अमेरिकन एम4ए1 कार्बाइन, स्वीडन का हल्का रॉकेट लांचर और इजराइली टीएआर-21 असाल्ट राइफल है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

नए हथियारों में क्या

स्पेशल फोर्सेज को अब लोइटरिंग म्युनिशन यानी की आत्मघाती ड्रोन, रिमोट से चलने वाले एरियल व्हीकल, नैनो ड्रोन, सर्विलांस कॉप्टर जैसे नए हथियारों से लैस किया जा रहा है. रूस यूक्रेन युद्ध में लोइटरिंग म्युनिशन का काफी इस्तेमाल हुआ है और ये काफी घातक सिद्ध हुए हैं. इसलिए दुनिया भर की सैन्य ताकतें इस ओर ध्यान दे रही हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.