
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया ... और पढ़ें
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 दिसंबर 2025 को पटना के मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन को नियुक्ति पत्र वितरित करने के दौरान उनके चेहरे से नकाब खींचने के विवाद में फंसे हैं. सीएम की तरफ से नकाब खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और देशभर से तीखी प्रतिक्रियाएं आईं.
विवाद बढ़ने के साथ नीतीश कुमार की चुप्पी भी चर्चा में रही. वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहे. 21 दिसंबर 2025 को नीतीश कुमार दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर पहुंचे. दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही मीडिया ने उनसे इसी नकाब विवाद पर सवाल किए. पत्रकारों ने पूछा कि महिला डॉक्टर का नकाब खींचने पर क्या कहेंगे? लेकिन नीतीश कुमार ने कोई जवाब नहीं दिया. वे चुपचाप कार में सवार होकर चले गए.
कई न्यूज चैनलों ने इसका वीडियो शेयर किया, जिसमें साफ दिख रहा है कि सीएम ने सवालों को अनसुना कर दिया. यह चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है. विपक्ष इसे बचाव की रणनीति बता रहा है, जबकि समर्थक कहते हैं कि विवाद को अनावश्यक तूल दिया जा रहा. एयरपोर्ट पर मीडिया की अनदेखी ने नकाब विवाद को फिर सुर्खियों में ला दिया. नीतीश कुमार की चुप्पी से लगता है कि वे इस पर बोलना नहीं चाहते, जो विवाद को और लंबा खींच सकता है.
यह घटना महिला की निजी गरिमा, धार्मिक स्वतंत्रता और सम्मान पर सवाल उठाती है.
महिला डॉक्टर नुसरत परवीन इस घटना से इतनी आहत हुईं कि उन्होंने नौकरी ज्वाइन करने से इनकार कर दिया. वे कोलकाता चली गईं और परिवार मीडिया से दूर रहना चाहता है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि जॉइनिंग डेट बढ़ाई गई, लेकिन वे ज्वाइन नहीं करेंगी. बेंगलुरु में एक वकील ने जीरो एफआईआर की मांग की, जबकि अन्य जगहों पर शिकायतें दर्ज हुईं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.