ना सलमान ना अक्षय और ना ही अमिताभ... Incredible India के ब्रांड एम्बेसडर बने नरेंद्र मोदी
अभिनेता नहीं इस बार नेता बना है 'इनक्रेडिबल इंडिया' का चेहरा
जब आमिर खान को इनक्रेडिबल इंडिया’ कैंपेन के ब्रांड एम्बेसडर पद से हटाया गया है तब से लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है की आखिर कौन बनेगा इस कैंपेन का अगला चेहरा। कभी कहा गया की अमिताभ बच्चन को ये पद दिया जाएगा तो कभी अक्षय तो कभी सलमान लेकिन कुछ कन्फर्म नहीं हो पा रहा था और अब जिसे इनक्रेडिबल इंडिया कैंपेन का नया ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है उसका नाम जानकार आप हैरान हो जायेंगे।
ये पद किसी बॉलीवुड एक्टर को नहीं बल्कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया है। जी हाँ जिस इनक्रेडिबल इंडिया’ कैंपेन से आमिर खान को हटा दिया गया और बॉलीवुड के किसी और फेमस स्टार को लेने की बात चल रही थी उस कैंपेन का हिस्सा अब खुद नरेंद्र को बना दिया गया है। पीएम मोदी कैंपेन के तहत बनाए जाने वाले वीडियो में भारत के विभिन्न पर्यटन स्थलों का प्रचार करते नजर आएंगे। संस्कृति मंत्रालय ने इस कैंपेन के ऐड फिल्म के लिए एक हफ्ते के अंदर विचार मांगे हैं। यह भी पढ़ें: इन्टोलेरेंस कमेंट का असर: आमिर खान को हटाकर अमिताभ बच्चन को बनाया गया Incredible India का नया ब्रांड एंबेसडर
आपको बतादें संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने इशारों इशारों में ये बात कह दी थी की इनक्रेडिबल इंडिया’ के लिए मोदी सबसे अच्छे चेहरे हैं। आपको बतादें इनक्रेडिबल इंडिया कैंपेन के ज़रिये भारत में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाता है। मोदी दुनिया भर में मशहूर हैं ऐसे में वो अगर इस कैंपेन का हिस्सा बनते हैं तो देश को फायेदा मिलेगा।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें