By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Narendra Modi Government Will Start Online Knowledge Lab To Provide House To Everyone Till 2022
2022 तक सबको अपना मकान देने के लिए अब ऑनलाइन ‘नॉलेज लैब’ शुरू करेगी मोदी सरकार
आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के अनुसार यह लैबोरेटरी देश में सस्ते आवास से संबंधित मामलों पर सूचना के स्रोत के रूप में काम करेगी
नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार 2022 तक देश में सबको अपना घर देने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं. हालांकि मौजूदा सरकार का कार्यकाल 2019 तक का है लेकिन सरकार ने लक्ष्य 2022 तक का रखा है. इस लक्ष्य के मुताबिक सरकार चाहती है कि 2022 तक देश में सबका अपना घर हो. अब इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए सरकार एक ऑनलाइन नॉलेज लैब शुरू करेगी.
Highlights
- 2022 तक देश में सबको अपना घर देने की है सरकार की योजना
- हालांकि मौजूदा सरकार का कार्यकाल 2019 तक का ही है
- अपनी योजना के लिए सरकार अब ऑनलाइन ‘नॉलेज लैब’ शुरू करेगी
सबके लिये 2022 तक आवास के लक्ष्य को पूरा करने के लिये सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिये ऑनलाइन नॉलेज लैब शुरू करेगी. इसके जरिये नयी टेक्नॉलजी और नए डिजाइनों के जरिये सस्ती आवासीय परियोजनाओं को लागू करने के तरीके बताए जाएंगे.
आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के अनुसार यह लैबोरेटरी देश में सस्ते आवास से संबंधित मामलों पर सूचना के स्रोत के रूप में काम करेगी. एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने आवास परियोजनाओं को लागू करने और विभिन्न क्षेत्रों जैसे आवासीय प्रौद्योगिकी, नवोन्मेषी डिजाइन, आवासीय वित्त एवं विकास नीतियों के बारे में जानकारी साझा करने के लिये कई कदम उठाए हैं.
अधिकारी ने कहा, ‘‘इन विषयों पर सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सूचना के भंडार की जरूरत महसूस किये जाने के मद्देनजर ‘हाउसिंग फॉर ऑल-नॉलेज लैब’ स्थापित किया जाएगा.’’
राज्य और केंद्रशासित प्रदेश प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत सबके लिये आवास की सरकार की दृष्टि के मद्देनजर हितधारकों द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. पीएमएवाई (यू) के तहत सरकार ने देशभर में 2022 तक एक करोड़ मकानों के निर्माण का लक्ष्य रखा है.
(इनपुट: एजेंसी)
Also Read:
-
DA hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी! सरकार ने महंगाई भत्ता इतने प्रतिशत बढ़ाने को मंजूरी दी
-
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, यूनियन कैबिनेट ने 1,60,504 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी दी, जानिए कहां क्या बनेगा
-
तो कैंसिल हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस? चालान और ट्रैफिक रूल्स की अनदेखी अब भारी पड़ेगी, जान लें नए नियम
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें