By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Narendra Modi Is First Choice To Be The Next Pm Rahul Gandhi Is Popular Among Housewives
IANS-C VOTER 2019 सर्वे: पीएम पद के लिए मोदी पहली पसंद, राहुल गृहिणियों के बीच लोकप्रिय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अन्य वर्गों की तुलना में गृहिणियों के बीच सबसे कम है
नई दिल्ली: समाज के एक बड़े तबके में नरेंद्र मोदी अगले प्रधानमंत्री के रूप में सबसे ज्यादा लोकप्रिय बने हुए हैं, लेकिन गृहिणियों के बीच उनके व राहुल गांधी के बीच का अंतर बहुत ही कम है. सीवोटर-आईएएनएस के हालिया सर्वे में 63.6 फीसदी बेरोजगार उत्तरदाताओं ने नरेंद्र मोदी को अगले प्रधानमंत्री के रूप में प्राथमिकता दी है. इसी वर्ग में केवल 26 फीसदी ने राहुल गांधी को अपनी पसंद बताया है. वहीं, 43.3 प्रतिशत गृहिणियों का कहना है कि वे मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहेंगी, जबकि 37.2 प्रतितश गृहिणियों की पसंद राहुल गांधी हैं. गृहिणियों में दोनों नेताओं के बीच अंतर बहुत कम है.
#NarendraModi continues to be the popular choice to be the next Prime Minister across a wide section of society, but the gap between him and #RahulGandhi is thinnest among #housewives.#LokSabhaElections2019 #Dangal2019 #GeneralElections2019 pic.twitter.com/Imm9xgMo1U
— IANS Tweets (@ians_india) April 2, 2019
मोदी की लोकप्रियता अन्य वर्गों की तुलना में गृहिणियों के बीच सबसे कम है. सरकारी कर्मचारियों में 61.1 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने मोदी पर विश्वास दिखाया है और वे उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना पसंद करेंगे. वहीं केवल 26 प्रतिशत सरकारी कर्मचारी राहुल गांधी को शीर्ष पद पर देखना चाहते हैं.

गृहिणियों के अलावा, भूमिहीन कृषि श्रमिक और आम मजदूर ऐसे वर्ग हैं, जहां राहुल गांधी की लोकप्रियता अधिक है. लेकिन मोदी से उनका मुकाबला यहां भी नहीं है. भूमिहीन कृषि श्रमिक वर्ग के 35.4 प्रतिशत मतदाताओं ने राहुल गांधी को प्राथमिकता दी, जबकि 48.2 फीसदी ने मोदी को अपने नेता के रूप में चुना.
करीब 35 फीसदी आम मजदूर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, वहीं 48.9 फीसदी मोदी के साथ जाते दिखाई दे रहे हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें