नेताओं के बीच एक शेर थे कुआन : नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सिंगापुर के प्रथम प्रधानमंत्री ली कुआन यू के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Published: March 23, 2015, 1:54 PM IST

नई दिल्ली, 23 मार्च | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सिंगापुर के प्रथम प्रधानमंत्री ली कुआन यू के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका सोमवार तड़के 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से निमोनिया से जूझ रहे थे। मोदी ने कुआन को ‘दूरदर्शी राजनेता’ और ‘नेताओं के बीच एक शेर’ करार देते हुए कहा कि उनका जीवन हर किसी को जरूरी सीख देता है। यह भी पढ़ें– नरेंद्र मोदी ने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को श्रद्धांजलि दी

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “उनके निधन की खबर दुखद है।” उन्होंने लिखा, “दुख की इस घड़ी में हमारी प्रार्थनाएं ली कुआन यू के परिवार और सिंगापुर के लोगों के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।” ली का जन्म 16 सितंबर, 1923 को हुआ था। उन्हें आधुनिक सिंगापुर का संस्थापक और एक ऐसा नेता माना जाता है, जिन्होंने इस देश को दक्षिण-पूर्व एशिया में सर्वाधिक समृद्ध बनाया।

सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली कुआन यू का सोमवार तड़के 3.18 बजे निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ली कुआन यू के निधन की पुष्टि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान जारी कर की। कुआन पांच फरवरी से गंभीर निमोनिया की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। पीएमओ की ओर से कहा गया कि 28 फरवरी को उनकी हालत में ‘थोड़ा सा सुधार’ हुआ था, लेकिन 17 मार्च को संक्रमण के चलते तबीयत और बिगड़ गई। शनिवार दोपहर पीएमओ की ओर से बयान जारी करने तक उनकी तबीयत नाजुक थी, लेकिन यह बाद में दोबारा और ज्यादा बिगड़ गई।

कुआन हाल के महीनों में खराब तबीयत की वजह से सार्वजनिक और अपने निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित कार्यक्रमों में शिरकत नहीं कर पा रहे थे। वह आखिरी बार पिछले साल नवंबर में पीपुल्स एक्शन पार्टी की 60वीं सालगिरह के जश्न और नवंबर में ही अपने निर्वाचन क्षेत्र में ट्री प्लान्टिंग डे में देखे गए थे। उन्होंने तनजोंग पैगार जीआरसी (ग्रुप रिप्रसेंटेशन कांस्टिट्यूऐंसी) से सांसद के रूप में अगस्त 2014 में तनजोंग पैगार जीआरसी के राष्ट्रीय दिवस भोज में भी शिरकत की थी।

सितंबर 1923 में जन्मे कुआन को सिंगापुर के संस्थापक के रूप में भी जाना जाता है। वह 1959 से 1990 तक सिंगापुर के प्रधानमंत्री रहे। बाद में वरिष्ठ मंत्री और मंत्रिमंडल मार्गदर्शक के रूप में अपनी सेवा दी।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.