
Aditya Dwivedi
Senior Correspondent at India.com. Alumni of Indian Institute of Mass Communication, New Delhi. Love to follow Politics, Sports and Culture. ... और पढ़ें
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्शल अर्जन सिंह के आवास पहुंचकर श्रृद्धांजलि दी. शोक पुस्तिका में अपने उद्गार जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘जानदार, शानदार, समर्पित जीवन. वीरता और शौर्य की जीती जागती मिसाल, ऊंचाई और गहराई का अद्भुत सयोजन. पद प्रतिष्ठा मान मर्यादा सभी मां भारती के चरणों में समर्पित. सैनिक के शौर्य और शिष्टाचार की सदा अनुभूति देने वाला वीर को प्रणाम.’ गौरतलब है कि अर्जन सिंह का दिल का दौरा पड़ने के बाद शनिवार को एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 98 साल के थे. मार्शल सिंह की अंत्येष्टि सोमवार की सुबह होगी.
At the residence of Marshal of the IAF Arjan Singh, PM @narendramodi wrote a few lines in the condolence book. pic.twitter.com/X28kNZ8hfm
— PMO India (@PMOIndia) September 17, 2017
उनका पार्थिक शरीर उनके निवास 7ए, कौटिल्य मार्ग पर लोगों के श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रखा गया है. वह वायुसेना के पहले फाइव स्टार रैंक वाले अधिकारी थे. भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, “मैं अपने महान व प्यारे वायुसेना मार्शल अर्जन सिंह के गुजरने की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं. भारतीय वायुसेना मार्शल द्वितीय विश्व युद्ध के नायक थे और 1965 के उनके सैन्य नेतृत्व के लिए हमारा राष्ट्र आभारी है.”
मोदी अपने जन्मदिन पर सरदार सरोवर बांध का लोकार्पण करने के लिए गुजरात में थे. उन्होंने ‘बहादुर योद्धा’ को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा, “उनमें जज्बा ऐसा था कि 98 साल की उम्र में भी वह अपनी वर्दी में तैयार हो जाते. वह व्हीलचेयर पर आते, लेकिन जब वह मुझे देखते, खड़े हो जाते. वह एक योद्धा थे, वह अपना अनुशासन कभी नहीं भूले.”
रक्षामंत्री निर्मला ने कहा कि सिंह की अंत्येष्टि पूरे राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी. यदि मौसम सही रहा तो विमानों की परेड के जरिए राष्ट्रीय नायक को अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी. अर्जन सिंह के पार्थिक शरीर के साथ उनकी अंतिम यात्रा उनके अावास 7, कौटिल्य मार्ग से सुबह 8.30 बजे शुरू होगी.
तीनों सैन्य बलों- थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ व नौसेना प्रमुख एडमिशरल सुनील लांबा के अलावा अन्य लोगों ने भी राष्ट्र के एकमात्र वायुसेना मार्शल को श्रद्धांजलि दी. वायुसेना प्रमुख धनोअा ने कहा कि अर्जन सिंह मूल रूप से एक समाजसेवी थे। उन्होंने आगे बढ़कर हमेशा नेतृत्व किया और भारतीय वायुसेना में कई नवीन सुधार किए.
हालांकि, कोई राजकीय शोक घोषित नहीं किया गया है, लेकिन गृहमंत्री ने कहा कि दिल्ली की सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज अंत्येष्टि के दिन आधा झुका रहेगा. पूर्व रक्षा मंत्री व गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने अर्जन सिंह को भारतीय वायुसेना में आधुनिकीकरण के प्रयासों का पिता बताया.
Agency Inputs
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.