इश्क की ये कैसी सनक! एकतरफा प्यार में 10वीं के छात्र ने महिला टीचर पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

Female Teacher Set on Fire: स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि पीड़िता टीचर को डेढ़ महीने पहली ही लैब टेक्नीशियन और गेस्ट टीचर के तौर पर नियुक्त किया गया था.

Published date india.com Updated: August 20, 2025 1:32 PM IST
Student burnt teacher alive
छात्र ने टीचर को जिंदा जलाया (AI generated images)

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 10वीं के एक छात्र ने लव अफेयर के चलते महिला टीचर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इस घटना में महिला 25 से 30 प्रतिशत झुलस गई. महिला का जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्र का नाम सूर्यांश कोचर (18) है. वह मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे पेट्रोल की बोतल लेकर टीचर के घर पहुंचा था. जहां उसने 26 साल की शिक्षिका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया.

15 अगस्त को किया था आपत्तिजनक कमेंट

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सूर्यांश अपनी टीचर से एकतरफा प्यार करता था. इसके बारे में वह साथी छात्रों से भी बात करता था. 15 अगस्त के कार्यक्रम में महिला टीचर जब साड़ी पहनकर आई तो आरोपी छात्र ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. इससे नाराज टीचर ने प्रिसिंपल से शिकायत कर दी. इसके बाद प्रिंसिपल ने सूर्यांश को बुलाकार फटकार लगाई. इसी बात से नाराज छात्र ने इतना बड़ा खतरनाक कदम उठाया.

स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि पीड़िता टीचर को डेढ़ महीने पहली ही लैब टेक्नीशियन और गेस्ट टीचर के तौर पर नियुक्त किया गया था. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. सोशल मीडिया पर लोग सनकी छात्र को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.