शिलॉन्ग. नेशनल पीपुल्स पार्टी( एनपीपी) के अध्यक्ष कोनराड संगमा मंगलवार को शिलॉन्ग में मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले सोमवार को संगमा ने कहा था कि मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने राज्य में सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया है.
उन्होंने कहा कि मंत्रियों का शपथ- ग्रहण समारोह मंगलवार सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा. संगमा ने कहा, ‘मेरे पास संख्याबल होने के कारण राज्यपाल ने राज्य में सरकार बनाने के लिए मुझे आमंत्रित किया है.’ इसकी पुष्टि करते हुए राज भवन के एक अधिकारी ने कहा, ‘राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए कोनराड संगमा को आमंत्रित किया है, क्योंकि उनके पास 34 विधायकों का समर्थन है.’
बीजेपी सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शपथ- ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे. संगमा ने कल शाम गंगा प्रसाद से मुलाकात की थी और 60 सदस्यीय विधानसभा में 34 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.