By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- National Stock Exchange Mistake Tweets And Share Mouni Roy Hot Photos Users Comments With Memes
National Stock Exchange ने शेयर कर दी Mouni Roy की हॉट तस्वीरें, यूजर्स बोले-ऐसी सेक्सी गलती, Naughty NSE.'
National Stock Exchange ने गलती से शनिवार को अपने ट्विटर एकाउंट से अभिनेत्री Mouni Roy की हॉट तस्वीरें शेयर कर दीं. इसपर यूजर्स ने खूब खिल्ली उड़ाई. बोले-ऐसी सेक्सी गलती, Naughty NSE.'
National Stock Exchange: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने शनिवार (9 दिसंबर) को गलती से अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) की हॉट तस्वीरें शेयर कर दीं, जिसे देखते ही यूजर्स ने कॉमेंट्स करना शुरू कर दिया और ये ट्वीट वायरल होने लगा. अपनी गलती का अहसास होने के बाद एनएसई ने तुरंत इस ट्वीट डिलीट कर दिया और सफाई भी दी, लेकिन तब तक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और लोगों ने जमकर मीम्स शेयर किया.
एक यूजर ने कमेंट किया, ‘इससे सेक्सी गलती मैंने आज तक नहीं देखी. गलती करना तो कोई एनएसई से सीखे. नॉटी एनएसई.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अपने ट्विटर पर अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) की जो तस्वीरें शेयर की थी, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. तस्वीरों में मौनी रॉय ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं.
फोटो गलती से शेयर होने का पता लगने के बाद एनएसई (NSE) ने ट्वीट कर कहा, ‘दोपहर 12:25 बजे एनएसई के हैंडल पर गलती से एक गलत पोस्ट हो गया. यह NSE का अकाउंट को संभालने वाली एजेंसी द्वारा की गई एक मानवीय त्रुटि है और कोई हैकिंग नहीं हुई है. असुविधा के लिए हमारे फॉलोवर्स से माफी मांगना चाहते हैं.
एनएसई द्वारा माफी मांगने के बाद भी यूजर्स उन्हें ट्रोल करते रहे और कई मीम्स शेयर किए. एक यूजर ने लिखा, ‘अच्छा तो ये मतलब होता है, स्टॉक ऑफ द डे का.’
पीयूष झा नाम के यूजर ने लिखा, ‘जब नोटिस पीरियड में काम कर रहे कर्मचारी को पर्याप्त मुआवजा नहीं मिलता है.’
सौमेश बनर्जी नाम के यूजर ने लिखा, ‘मार्केट थोड़ा क्या उछाड़ मारा, एनएसई मस्तीबाजी के मूड में आ गया. ये सब क्या कर रहे हो आशीष चौहान साहब.’
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें