भाजपा नेताओं को नरेंद्र मोदी ने याद दिलाया देशभक्ति का एजेंडा

प्रधानमंत्री ने कहा, "चुनाव जीतना हमारा कर्तव्य है और हमें इसे पूरा करना चाहिए।"

Published date india.com Published: August 23, 2016 10:47 PM IST
Nationalism brought BJP to power, stick to it: Narendra Modi | भाजपा नेताओं को नरेंद्र मोदी ने याद दिलाया देशभक्ति का एजेंडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बीजीपी कोर कमिटी की बैठक में देशभक्ति को लेकर बड़ा बयान दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा है कि देशभक्ति के एजेंडे को लेकर ही बीजेपी 2014 में सरकार बना सकी थी, उन्हें इसी एजेंडे पर आगे भी काम करना चाहिए। एक चैनल कि खबर के अनुसार प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पार्टी ने उन लोगों को जवाब देना चाहिए जो यह कहते है की भारतीय जनता पार्टी समाज के कमज़ोर वर्गों के खिलाफ है।

यह भी पढ़े: क्या जानतें है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कितनी दौलत है

खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि “चुनाव जीतना हमारा कर्तव्य है और हमें इसे पूरा करना चाहिए। इस दौरान दलितों और समाज के कमज़ोर वर्ग पर हो रहे अत्याचार पर प्रधानमंत्री ने कहा,”पार्टी के 80 प्रतिशत कार्यकर्ता समाज के कमज़ोर वर्ग से आते है। गलत सूचना को फ़ैलने से रोको।”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

यह भी पढ़े: पाकिस्तान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आतंकवाद का केस दर्ज करने की अपील

बता दें की विपक्ष ने पिछले काफी समय से दलितों और शोषित वर्गों पर हो रहे अत्याचार को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। पिछले महीने ही गुजरात में एक मरी हुई गाय की खाल उतारने पर मोटा सामाधियाला गांव के पास निगरानी समिति के सदस्यों ने पिटाई की थी। इन सदस्यों ने बाद में इनमें से चार युवकों को उना शहर ले गए थे और उन्हें एक एसयूवी से बांध कर पिटाई की थी और उन्हें खींच कर पुलिस थाने ले गए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जो पूरे देश में आक्रोश का कारण बना।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.