कमलनाथ के BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच सिद्धू ने X पर किया ये पोस्ट, राहुल-प्रियंका को लेकर क्या कहा, जानें

Navjot Singh Sidhu News: कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने उनपर जमकर निशाना साधा है.

Published date india.com Published: February 17, 2024 10:43 PM IST
कमलनाथ के BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच सिद्धू ने X पर किया ये पोस्ट, राहुल-प्रियंका को लेकर क्या कहा, जानें

Navjot Singh Sidhu News: कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि अभी सिर्फ अटकलें लगाई जा रही हैं, जो आग की तरह पूरी राजनीति में फैल गई. इस वक्त हर कोई ये जानना चाहता है कि कमलनाथ आखिर क्या करने वाले हैं? लेकिन इस बीच, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने ‘एक्स’ पर एक फोटो को री-पोस्ट किया है. तस्वीर में सिद्धू राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी के साथ दिखाई दे रहे हैं.

सिद्धू ने पोस्ट में क्या लिखा?

असल में ये फोटो अप्रैल 2023 की है, जब तीनों नेताओं ने पिछले साल राजधानी दिल्ली में मुलाकात की थी. सिद्धू ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘आज नई दिल्ली में अपने गुरु राहुल जी और मित्र, दार्शनिक, मार्गदर्शक प्रियंका जी से मुलाकात हुई.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘आप मुझे जेल में डाल सकते हैं, मुझे डरा सकते हैं, मेरे सभी वित्तीय खातों को ब्लॉक कर सकते हैं लेकिन पंजाब और मेरे नेताओं के लिए मेरी प्रतिबद्धता न तो झुकेगी और न ही एक इंच पीछे हटेगी.’

बीजेपी में शामिल हो सकते हैं कमलनाथ

ऐसे में सिद्धू का इस पोस्ट को री-पोस्ट करना यह दर्शाता है कि चाहे कुछ भी हो जाए, वे कांग्रेस का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने फोटो ऐसे समय पर री-पोस्ट किया है, जब मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर महा पलटी की पटकथा लगभग तैयार होते दिख रही है. अगर कमलनाथ अपने बेटे के साथ बीजेपी में शामिल हो गए…तो लोकसभा चुनाव से यह कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका होगा.

जेल में बंद थे सिद्धू!

बता दें नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब की पटियाला जेल में करीब 10 महीने तक बंद थे. वह रोड रेज की घटना के सिलसिले में सजा काट रहे थे, जिसमें 34 साल पहले एक शख्स की मौत हो गई थी. पिछले साल यानि 2023 में वह जेल से रिहा हुए हैं.

ये भी पढ़ें- आसमान गरजा, थरथराई धरती! जब पोखरण में वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने दिखाया अपना जौहर। देखें VIDEO

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.