किसान की बदली तकदीर, नवरात्रि में मंदिर जाते समय रास्ते में मिला 4.4 कैरेट का हीरा

मध्य प्रदेश के पन्ना शहर के गुजार गांव में रहने वाले 67 साल के किसान गोविंद सिंह को मंदिर जाते वक्त रास्ते में 4.4 कैरेट का हीरा का मिला.

Published date india.com Published: October 3, 2025 10:30 AM IST
diamond found

नवरात्रि के दौरान मध्य प्रदेश के एक किसान की किस्मत चमक उठी जब वो सोमवार (30 सितंबर) को हर रोज की तरह मंदिर जा रहा था. इस दौरान उसे रास्ते में चमकती हुई धातु दिखी. जिसकी पुष्टि होने के बाद पता चला कि वो उच्च गुणवत्ता वाला हीरा है. इस बात का पता चलते ही किसान खुशी के मारे झूम उठा और इसे माता रानी का आशीर्वाद मान रहा है.

बता दें कि मध्य प्रदेश के पन्ना शहर के गुजार गांव में रहने वाले 67 साल के किसान गोविंद सिंह नवरात्रि के पावन पर्व पर हर रोज मंदिर जाते हैं. लेकिन सोमवार की सुबह जब वो मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे तो रास्ते में उनकी नजर एक चमकते हुए 4.4 कैरेट के हीरे पर पड़ी, जिसने उनकी जिंदगी को नया रंग दे दिया.

हीरे की कीमत है लाखों में

गोविंद सिंह जब उत्सुकतावश होकर स्थानीय हीरा कार्यालय में गए तो जांच में विशेषज्ञों ने इस बात की पुष्टि की है कि ये हीरा 4.4 कैरेट का उच्च गुणवत्ता का है. जिसकी कीमत लाखों में है.

समय-समय पर मिलता रहता है हीरा

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में पन्ना की धरती को हीरों के लिए जाना जाता है. यहां कई बार ऐसी घटनाएं हुईं हैं जब लोगों को हीरे मिले हैं. हीरा व्यापारियों ने बताया कि इस हीरे की नीलामी के बाद गोविंद सिंह को बड़ा मूल्य प्राप्त होगा, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति सुधर जाएगा. गोविंद सिंह ने इस घटना को नवरात्रि का आशीर्वाद बताते हुए कहा, मैं माता रानी का आभारी हूं, जिन्होंने मेरे जीवन में यह सौभाग्य लाया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.