नई दिल्ली आने की नहीं पड़ेगी जरूरत! अब NCR और दक्षिणी दिल्‍ली में रहने वालों को घर के करीब मिलेगी ट्रेन

Delhi New Railway Stations: दिल्ली और एनसीआर में रहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब राजधानी क्षेत्र के दूर दराज इलाकों में रहने वालों लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा.

Published date india.com Published: January 11, 2026 3:51 PM IST
Indian Railway
Indian Railway

NCR New Railway Stations: दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले लाखों लोगों के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है. अब ट्रेन पकड़ने के लिए बार-बार नई दिल्ली स्टेशन की भीड़ और लंबी यात्रा से गुजरना जरूरी नहीं होगा. भारतीय रेलवे ने आसपास के बड़े स्टेशनों को आधुनिक बनाकर यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने का काम तेज कर दिया है. इस साल दिल्ली और एनसीआर के तीन प्रमुख स्टेशन पूरी तरह तैयार हो जाएंगे और यहां से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा.  इससे लोगों को अपने घर के पास ही ट्रेन मिलने लगेगी. इससे समय की बचत होगी और यात्रा में आसानी होगी.

दिल्ली NCR को मिलेंग 3 नए रेलवे स्टेशन

भारतीय रेलवे देशभर में 1337 स्टेशनों को नए रूप में विकसित कर रहा है. इनमें से 100 से ज्यादा स्टेशन पहले ही तैयार हो चुके हैं और वहां से ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया है. इस साल भी 100 से अधिक स्टेशनों को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके. दिल्ली और एनसीआर के तीन स्टेशन भी इसी योजना का हिस्सा हैं. इनमें बिजवासन, सफदरजंग और गुरुग्राम स्टेशन शामिल हैं. इनका काम लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही यहां से ट्रेनें चलने लगेंगी.

दक्षिणी दिल्ली में रहने वाले लोगों को मिलेगी राहत

अभी गुरुग्राम और दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली स्टेशन तक जाना पड़ता है. गुरुग्राम से नई दिल्ली स्टेशन की दूरी करीब 35 किलोमीटर है और इसमें डेढ़ घंटे तक का समय लग जाता है. ऑफिस टाइम में जाम और भीड़ के कारण कई बार ज्यादा देर हो जाती है और ट्रेन छूटने का डर बना रहता है. इसी तरह दक्षिणी दिल्ली के बाहरी इलाकों से भी नई दिल्ली स्टेशन पहुंचने में काफी समय लगता है. नए स्टेशन शुरू होने के बाद लोगों को इतनी लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और यात्रा ज्यादा आरामदायक हो जाएगी.

शिफ्ट की जाएंगी ट्रेनें

रेलवे मंत्रालय के अनुसार, जब ये तीनों स्टेशन पूरी तरह चालू हो जाएंगे तो कुछ ट्रेनों को नई दिल्ली स्टेशन से हटाकर इन स्टेशनों पर शिफ्ट किया जाएगा. इससे नई दिल्ली स्टेशन पर भीड़ कम होगी और यात्रियों को आसानी मिलेगी. सफदरजंग स्टेशन से खास तौर पर त्योहारों के समय स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकेंगी. इससे लोगों को सीधे अपने नजदीकी स्टेशन से यात्रा शुरू करने का मौका मिलेगा. जो समय अभी नई दिल्ली स्टेशन तक पहुंचने में लगता है, वह पूरी तरह बच जाएगा.

300 करोड़ रुपये की लागत से बना रहा है गुरुग्राम

इन स्टेशनों को बहुत आधुनिक तरीके से बनाया जा रहा है. गुरुग्राम स्टेशन करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है और इसमें बहुमंजिला इमारत, आधुनिक सुविधाएं और स्थानीय संस्कृति की झलक भी होगी. बिजवासन स्टेशन को बड़े क्षेत्र में विकसित किया गया है, जहां मेट्रो कनेक्टिविटी, पार्किंग और चौड़े सबवे की सुविधा मिलेगी. सफदरजंग स्टेशन पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और यहां बड़ा ऑफिस एरिया भी बनाया गया है. कुल मिलाकर, ये स्टेशन सिर्फ ट्रेन पकड़ने की जगह नहीं होंगे, बल्कि आधुनिक और सुविधाजनक ट्रैवल हब बनेंगे, जो यात्रियों की जिंदगी को आसान बना देंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.