इस भारतीय कंपनी ने गूगल को पीछे छोड़ा

भारत के एनसीआर क्षेत्र की IT सर्विसेज कंपनी RMSI ने अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में अप

Written by: Toshini Rathod
Published: July 17, 2015, 3:34 PM IST

भारत के एनसीआर क्षेत्र की IT सर्विसेज कंपनी RMSI ने अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में अपनी पकड़ को मज़बूत बनाते हुए गूगल को इस रेस में पीछे छोड़ दिया है। इस कंपनी ने बेस्ट कंपनीज टु वर्क फॉर 2015 नामक इकनॉमिक टाइम्स और ग्रेट प्लेसेज टु वर्क इंस्टिट्यूट की स्टडी में अपना लोहा मनवाया है और गूगल इंडिया को भी पीछे छोड़ दिया है। इस स्टडी के आधार पर भारत में ये कंपनी कार्य करने के नज़रिए से उम्दा मानी जा रही है। आईटी सेक्टर में काम करनेवाले लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर बन कर आई है। ये भी पढ़ें : (गूगल ग्रेट ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल 2014: दिसंबर सेल में आपको मिल सकते है कई डिस्काउंट और ऑफर्स)

इस कम्पनी ने वैसे तो २००९ में टॉप किया था, पर पिछले पांच सालों से ये शीर्ष स्थान गूगल इंडिया को मिल रहा था। इस बार की गई स्टडी के अनुसार RMSI ने गूगल से शीर्ष स्थान ले लिया। इंडियाज बेस्ट कंपनीज टु वर्क फॉर 2015 के सर्वे में लगभग ७०० कंपनियों ने भाग लिया था, जिसमे से २० अलग-अलग सेक्टर्स से एम्प्लोयिज़ ने भाग लिया था।

इस अवसर पर ग्रेट प्लेस टु वर्क इंस्टिट्यूट इंडिया के सीईओ प्रसेनजीत भट्टाचार्य ने कहा कि इस सर्वे से ये बात सामने आई है, कि इंडियन कम्पनियां तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं और साथ ही साथ मेच्योर भी हो रही हैं। इस सर्वे के मुताबिक टॉप २५ कंपनियों में से MNC के मुकाबले भारतीय कम्पनियाँ ही अधिक हैं।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.