PM मोदी बोले- कांग्रेस ने हिंदुओं पर लगाया अपनी नाकामी का कलंक, NDA सरकार आने से बदला देश का भाग्य
नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. अपने तीसरे कार्यकाल में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है. नेहरू के नाम 4,398 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड था. मोदी ने बतौर PM 4,399 दिन पूरे करके ये रिकॉर्ड तोड़ा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे होने के मौके पर NDA की बैठक को संबोधित किया. (PTI)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली के भारत मंडपम में NDA की एक बड़ी बैठक हुई. इसमें BJP-NDA शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के CM, डिप्टी CM और अन्य नेता शामिल हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने हिंदुओं पर लगाया अपनी नाकामी का कलंक लगाया. 2014 में NDA सरकार आने के बाद देश का भाग्य बदला है. पढ़ें PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें:-
1.जनता ने मुझे सौंपा था अपना भरोसा
मोदी ने कहा- "देश के लोगों ने कांग्रेस के विश्वासघात के साथ अपना भरोसा हमें सौंपा था. हमें आज संतोष और गर्व है कि NDA परिवार ने इस भरोसे को और मजबूत किया है. 2014 में आशा का उदय होता सूरज आज नए आत्मविश्वास के प्रकाश पुंज में बदल गया."
2.कुचक्र से आजाद हुआ भारत
मोदी ने कहा, "12 साल में देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ. कांग्रेस ने देश को लाचार, बेचारा बना दिया था. इस पार्टी ने देश को अहसास कराया था कि भारत में विकास धीरे होता है. इसे हिंदू ग्रोथ रेट का नाम दिया था. यानी कार्यशैली कांग्रेस की, दायित्व कांग्रेस का, विफलता कांग्रेस की, लेकिन कलंक देश की बड़ी हिंदू आबादी पर लगाया गया."
3.कुसंस्कृति का नाम कांग्रेस ग्रोथ रेट
मोदी ने कहा- "असल में इस कुसंस्कृति का नाम कांग्रेस ग्रोथ रेट था. इस कांग्रेस ग्रोथ रेट में न गवर्नेंस थी, न नीति, न नीयत और न ही निर्णय. 2004 में देश फिर से अस्थिरता के बवंडर और कांग्रेस के शिकंजे में फंस गया. विकास तो दूर की बात, देश को कांग्रेस ने एक के बाद एक हजारों करोड़ों के घोटाले में घसीट दिया."
4. 12 साल में हुआ दशकों का अधूरा काम
PM ने आगे कहा- "हमने नई सोच से नए फैसले लिए. सवाल ये है कि 12 साल में इतना कुछ हो सकता है तो दशकों तक क्यों नहीं हुआ. ये कांग्रेस ग्रोथ रेट और NDA ग्रोथ रेट का अंतर है."
5.मोदी सरकार में गरीब लोग बने मिडिल क्लास बन गए
PM मोदी ने कहा- "भारत के लोगों ने देखा कि सही नीयत से सरकार चलती है, तो देश का विकास होता है. कल जो गरीब था, आज वो मिडिल क्लास बना है. 12 साल में 25 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर निकलना दिखाता है कि हमारी नीतियां सही हैं. ये सफलता आज देश के हर व्यक्ति को भरोसा देती है कि एक दिन उसका संघर्ष खत्म होगा."
6.जनता-जनारदन ही ईश्वर का रूप
मोदी ने कहा, "मेरे इस राजनीतिक यात्रा में कई उतार-चढ़ाव आए. मुझे निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर सबसे लंबी अवधि तक सेवा करने का मौका मिला. इतने लंबे वक्त तक मां भारती की सेवा का सौभाग्य मिलना, ईश्वर की विशेष कृपा से ही संभव हो सकता है. मेरे लिए तो जनता-जनारदन ही ईश्वर का रूप है."
7. मेड इन इंडिया जहाज और प्लेन बनाएगा भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ग्रीन एनर्जी सेक्टर में पिछले 12 सालों में काफी काम हुआ है. अब 500 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी और न्यूक्लियर एनर्जी के लक्ष्यों को तेजी से पूरा करना है, अब भविष्य में भारत मेड इन इंडिया जहाजों और कंटेनरों के जरिए व्यापार करेगा.
परिसीमन में किसी राज्य के साथ नहीं होगा भेदभाव, ये मोदी की गारंटी- लोकसभा में बोले PM, 10 बड़ी बातें
8. मेड इन इंडिया सिविल एयरक्राफ्ट बनाएंगे
मोदी ने कहा कि देश ट्रांसपोर्ट हब बन रहा है और जल्द ही मेड इन इंडिया सिविल एयरक्राफ्ट भी बनाएगा. दुनिया के बड़े और आधुनिक डेटा सेंटर भारत में बन रहे हैं और देश कम समय में टेक्नोलॉजी का विस्तार करने की क्षमता रखता है. आने वाले समय में भारत पर्यटन और खेल क्षेत्र में भी मजबूत होगा.
9. 'रिफॉर्म्स एक्सप्रेस' के साथ आगे बढ़ रहा भारत
उन्होंने कहा कि भारत 'रिफॉर्म्स एक्सप्रेस' के साथ आगे बढ़ रहा है. पिछले 12 सालों में स्वच्छता, डिजिटल पेमेंट और कोरोना काल जैसे हर अभियान में देशवासियों ने साथ दिया और कभी निराश नहीं किया. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण की असली योजना 'सबका प्रयास' है.
10. दुनिया से एक कदम आगे है रहना
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के दौर में भी भारत ने 2025-26 में 7.7% की विकास दर हासिल की है. देश का मिडिल क्लास तेजी से बदल रहा है. भारत को सिर्फ दुनिया की बराबरी नहीं करनी, बल्कि उससे एक कदम आगे रहना है.
NDA बैठक में छाई बंगाल की झालमुरी, PM मोदी को खुद सीएम सुवेंदु ने किया सर्व; देखें Video
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें