By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Nda Will Get Full Majority In 2019 Elections Says Piyush Goyal
'NDA को दो तिहाई सीटें मिलेंगी, उज्ज्वला-सौभाग्य योजनाओं से पलटेगा पासा'
पीयूष गोयल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पिछले चार साल में भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने जमीनी स्तर पर जो काम किये हैं.
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दावा किया है कि केंद्र में दोबारा एनडीए सरकार बनाएगी. पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार की उज्ज्वला, सौभाग्य और सभी को घर देने जैसी कल्याणकारी योजनाएं आने वाले चुनावों में पासा पलटने वाली सबित होगी और आम चुनावों में भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए दो तिहाई सीटों के साथ सत्ता में लौटेगी. उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को भी खारिज कर दिया.
सरकार ने जमीनी स्तर पर किया काम- गोयल
उज्ज्वला योजना में गरीब परिवारों को रसोई गैस के कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं वहीं सौभाग्य योजना के तहत बिजली से वंचित सभी घरों को दिसंबर 2018 तक बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 31 मार्च 2022 तक सभी गरीब परिवारों को मकान उपलब्ध कराने का लक्ष्य है.
लोकसभा चुनाव 2019: मोदी विरोधी गठबंधन में राहुल को नहीं मिल रही जगह!
गोयल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पिछले चार साल में भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने जमीनी स्तर पर जो काम किये हैं, उससे हम अगले आम चुनावों में दो तिहाई सीट जीतेंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा ने ऐसा कोई सर्वे कराया है, उन्होंने कहा कि पार्टी ने सर्वे कराया है और हमारे आतंरिक सर्वे में स्थिति बहुत अच्छी है और हमारा प्रदर्शन पिछले चुनावों से भी बेहतर होगा.
उज्ज्वला और सौभाग्य योजनाएं अहम
इस भरोसे के पीछे कारण के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा, इसका कारण हमारी सरकार का पिछले चार साल में किये गये काम और लोक कल्याणकारी योजनाएं हैं. सरकार गरीब परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मुफ्त दे रही है, सौभाग्य योजना के तहत सभी घरों को बिजली पहुंचाने का काम जारी है, लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराये जा रहे हैं, किसानों को खरीफ फसलों के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना किया गया है. सभी को बीमा के दायरे में लाने के लिये योजना शुरू की गयी है.
विपक्ष को दिख रहा कुछ और
विपक्ष के तेल कीमतों में वृद्धि, किसानों की समस्या, रोजगार में पर्याप्त वृद्धि नहीं होने समेत अन्य मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा कि जमीनी स्तर पर चीजें कुछ और है और विपक्ष को कुछ और देख रहा है. एक सवाल में जवाब में गोयल ने कहा कि पूर्वोत्तर, ओड़िशा, महाराष्ट्र समेत देश के सभी भागों से पार्टी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.
सरकार से मध्यम वर्ग को हुए लाभ से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में मध्यम वर्ग को काफी लाभ हुआ है. जहां यूपीए सरकार में महंगाई दर 10 प्रतिशत के आसपास थी, वहीं अभी यह 4 प्रतिशत के करीब है. इस सरकार ने सत्ता में आते ही आयकर छूट की सीमा को 50,000 रुपये बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया. साथ ही तीन लाख रुपये तक की आय पर 2,500 रुपये की अतिरिक्त छूट दी गयी. इस प्रकार से तीन लाख रुपये तक की आय कर मुक्त हो गयी.
(भाषा इनपुट)
Also Read:
-
राज्यसभा में बढ़ गई भाजपा और NDA की ताकत, राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP के हुए, जानिए कितनी हो गई कुल संख्या
-
16 से 18 अप्रैल का सियासी रण... महिला आरक्षण के बहाने क्या बदलेगा सीटों का गणित और सियासत का चेहरा? समझिए पूरा समीकरण
-
भारत ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, वित्त वर्ष 26 में किए 1.43 लाख पेटेंट फाइल, उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें