राजग को उम्मीद, महिला आरक्षण विधेयक पर टूट जाएगा विपक्ष

सपा और राजद जैसी पार्टियां विधेयक के मौजूदा स्वरूप का विरोध कर रही है.

Published date india.com Updated: July 18, 2018 8:05 AM IST
राजग को उम्मीद, महिला आरक्षण विधेयक पर टूट जाएगा विपक्ष

नई दिल्ली: भाजपा नीत राजग का मानना है कि महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा होने पर विपक्षी खेमे में फूट खुल कर सामने आ जाएगी क्योंकि सपा और राजद जैसी पार्टियां विधेयक के मौजूदा स्वरूप का विरोध कर रही है.

राजग के घटक दलों की एक बैठक के बाद भाजपा की एक सहयोगी पार्टी ने कहा कि कई सांसद, खासतौर पर पिछड़े और अन्य वंचित जातियों से आने वाले सांसद इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों में अपने समुदायों के लिए कोटा की मांग की है. लोजपा जैसी भाजपा की कुछ सहयोगी पार्टियों ने भी यही रूख अख्तियार कर रखा है.

बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सुझाव से सहमत हुए हैं कि राजग में शामिल दलों को अक्सर ही औपचारिक या अनौपचारिक बैठक करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने के सरकार के फैसले को लेकर बैठक में प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया. उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी दल इस बात पर सहमत हुए हैं कि फैसले का लक्ष्य किसानों की आय दोगुना करना है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान, राहुल ने की दिग्विजय और जनार्दन जैसे दिग्गजों की छुट्टी

राजग में शामिल विभिन्न दलों ने प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले आम चुनाव में किए वादे को पूरा किया है. कुमार ने कहा कि दुनिया में भारत के छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने को लेकर इसी तरह का एक और प्रस्ताव पारित किया गया.

दिग्विजय सिंह बोले, मुझे परेशान नहीं करता ‘मिस्टर बंटाधार’ का जुमला

राजग के सांसदों को संबोधित करते हुए मोदी ने एमएसपी बढ़ाने के ऐतिहासिक फैसले का श्रेय सरकार और राजग के सभी सांसदों को दिया. राजग के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गठबंधन 21 से अधिक राज्यों में सत्ता में है तथा इस परिवार का और भी विस्तार हो रहा है. उन्होंने सभी सांसदों से सत्र में शामिल होने और इसकी सभी बैठकों में उपस्थित रहने को भी कहा. कुमार ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा है कि उन्हें सत्र में शामिल होना चाहिए और विपक्ष के झूठ का कार्यवाही के दौरान खुलासा करने के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए.’’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.