
Satyam Kumar
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ ... और पढ़ें
NEET UG 2026 Paper leak Probe latest updates: नीट यूजी 2026 की जांच अब एक निर्णायक मोड़ पर है. धीरे-धीरे राजस्थान से लेकर नासिक तक फैले इस पेपर लीक के जाल की हर छोटी-बड़ी अपडेट अब सामने आ रही है. राजस्थान की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) द्वारा शुरुआती जांच के बाद, अब मंगलवार से CBI ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया है. केंद्रीय एजेंसी अब पेपर लीक के तार देश के अन्य राज्यों से जोड़ने और मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश करेगी. वहीं, नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के फैसले ने देश के 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के भविष्य को अधर में लटका दिया है. अब सभी की निगाहें दोबारा होने वाली परीक्षा की तारीखों पर टिकी हैं, जिसका ऐलान NTA जल्द ही करेगी.
सबसे पहले नीट पेपर लीक की जांच राजस्थान SOG ने की. रिपोर्ट के मुताबिक, SOG ने 150 से ज्यादा पेरेंट्स और स्टूडेंट्स से पूछताछ की. SOG ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि Private Mafia नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर सर्कुलेट किया जा रहा था. इस ग्रुप में शामिल होने के लिए सदस्यों ने 5,000 रुपये से लेकर बड़ी रकम तक चुकाई थी. नासिक पुलिस ने 30 वर्षीय मेडिकल छात्र शुभम खैरनार को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने परीक्षा से कई दिन पहले ही प्रश्नपत्र हासिल कर लिया था. रिपोर्ट की मानें तो शुभम ने न सिर्फ पेपर प्राप्त किया, बल्कि उसे आगे भी कई लोगों के साथ शेयर भी किया था.
NEET UG 2026 cancelled: कितनी बार हुआ है नीट एग्जाम का पेपर लीक? यहां देखें पूरी लिस्ट
9
राजस्थान का वह शख्स जिसने शुरुआत में NTA को शिकायत की थी और पुलिस के पास गया था, अब खुद जांच के दायरे में है. संदेह जताया जा रहा है कि उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को व्हिसलब्लोअर के रूप में पेश किया, जबकि वह खुद पेपर शेयर करने में शामिल हो सकता है. बता दें कि राजस्थान के सीकर जिले में तकरीबन 120 क्वेश्चन पेपर हूबहू बच्चों को सॉल्व करने को दिए गए थे. नीट पेपर लीक की बात पूरे देश में इसी घटना के बाहर आने से फैली.
ये भी पढ़ें- NEET UG 2026 एग्जाम का क्वेश्चन पेपर लीक? जानें NTA ने एडवाइजरी जारी कर एस्पिरेंट से क्या-कुछ कहा
एग्जाम कैंसिल होने के बाद देश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. NTA ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही नई तारीखों का ऐलान करेंगे और स्टूडेंट्स से कोई फॉर्म फी नहीं ली जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.