सीमा पर नेपाली पुलिस ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक भारतीय नागिरक की मौत, तीन घायल

बताया जा रहा है कि एक घायल को नेपाल पुलिस अपने साथ ले गई है.

Published date india.com Published: June 12, 2020 1:34 PM IST
सीमा पर नेपाली पुलिस ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक भारतीय नागिरक की मौत, तीन  घायल

नई दिल्ली: बिहार से सीतामढ़ी जिले में नेपाल से लगी सीमा (India-Nepal Border) पर तनावपूर्ण स्थिति की रिपोर्ट आ रही है. भारत नेपाल सीमा सोनवरसा के लालबन्दी बॉर्डर के समीप नेपाली पुलिस और स्थानीय भारतीय नागरिकों के साथ हिंसक झड़प हुई है, जिसमें नेपाल पुलिस ने चार लोगों को गोली मार दी है. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि एक घायल को नेपाल पुलिस अपने साथ ले गई है.

गौरतलब है कि भारत और नेपाल के बीच सीमा को लेकर विवाद चल रहा है. पिछले दिनों नेपाल ने एक नक्शा जारी कर भारत के बड़े हिस्से को अपना बताया था. नेपाली संसद में इसको लेकर एक प्रस्‍ताव भी पारित करने की बात थी.

गोली लगने से घायल होने वाले में से दो लोगों की हालत नाजुक है. इन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है. यह घटना सीतामढ़ी जिले के सोनवरसा बॉर्डर इलाके के जानकीनगर गांव की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार किसी मुद्दे को लेकर नेपाल भारत सीमा पर कुछ विवाद उत्तपन्न हुआ था जिसके बाद नेपाली सेना ने भारतीय सीमा की तरफ फायरिंग शुरू कर दी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.