अब नहीं लगाने पड़ेंगे आधार सेंटर के चक्कर, घर बैठे हो जाएंगे Aadhaar Card से जुड़े सारे काम
New Aadhaar App: केंद्र सरकार ने आधार ऐप को लांच कर दिया है, इसकी मदद से आधार कार्ड से जुड़े ये काम पहले से और आसान हो जाएंगे. आइए जानते हैं इसके बारे में यहां...
new aadhaar app
New Aadhaar App Launch: केंद्र सरकार ने बीते 28 जनवरी को नया आधार ऐप लॉन्च किया है, जिसका मकसद पहचान सत्यापन को और आसान, सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बनाना है. इस नए ऐप की मदद से यूजर तय कर सकेंगे कि उन्हें अपनी कौन-सी जानकारी, कब और किसके साथ साझा करनी है. देश में एक अरब से ज्यादा लोग आधार का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में यह बदलाव डिजिटल पहचान को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.
नया आधार ऐप क्यों है खास?
नए आधार ऐप को पीपल-फर्स्ट अप्रोच के साथ डिजाइन किया गया है. इसमें यूजर की प्राइवेसी को प्राथमिकता दी गई है. अब पहचान सत्यापन (Identity Verification) के लिए पूरी आधार डिटेल या फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
QR कोड से आधार दिखाएं और वेरिफाई करें
नए ऐप की एक बड़ी खासियत “Show, Share, Verify” फीचर है. इसके जरिए यूजर QR कोड के माध्यम से डिजिटल आधार दिखा सकते हैं, जिसे तुरंत वेरिफाई किया जा सकता है. इस फीचर की मदद से होटल, एयरपोर्ट और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर Identity Verification बेहद आसान हो जाएगा.
सेलेक्टिव डेटा शेयरिंग की सुविधा
प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए ऐप में Selective Sharing की सुविधा दी गई है. यूज़र चाहें तो सिर्फ जरूरी जानकारी ही साझा कर सकते हैं. हर बार डेटा शेयर करने से पहले यूजर की परमिशन ली जाएगी. इससे लोगों का डिजिटल सिस्टम भरोसा और बढ़ेगा.
अब आधार से जुड़े अपडेट भी होंगे आसान
नए Aadhaar App की मदद से यूजर अब पता अपडेट जैसी सुविधाएं सीधे ऐप के जरिए कर सकेंगे. इसके लिए बार-बार आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी. इसके अलावा, ऐप में बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक का विकल्प भी दिया गया है.
घर बैठे अपडेट कर पाएंगे ये जानकारी
- मोबाइल नंबर
- पता
कैसे अपडेट करें मोबाइल नंबर और एड्रेस?
- सबसे पहले आधार ऐप खोलें और आधार ऑथेंटिकेशन से लॉगिन करें.
- होम स्क्रीन पर जाकर “आधार डिटेल्स अपडेट करें” विकल्प चुनें.
- अब तय करें कि आपको मोबाइल नंबर या पता (Address) में से क्या अपडेट करना है.
- नई जानकारी भरें और वेरिफिकेशन के लिए रिक्वेस्ट भेजें.
- ऐप के निर्देशों के अनुसार ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करें.
- अपडेट करने के लिए ₹75 की फीस ऑनलाइन जमा करें.
- वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपकी अपडेट रिक्वेस्ट प्रोसेस हो जाएगी और आधार रिकॉर्ड में अपडेट दिखने लगेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें