बुराड़ी मौत: फांसी के लिए स्टूल-तार भी लाए थे परिवार के लोग, बड़ी बहू ने ये कहा

बुराड़ी में एक परिवार के 11 सदस्यों के रहस्यमयी तरके से मृत मिलने के मामले में कुछ और जानकारियां सामने आई हैं.

Published date india.com Published: July 5, 2018 7:08 AM IST
Burari Deaths: All family members had specific tasks
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. बुराड़ी में एक परिवार के 11 सदस्यों के रहस्यमयी तरके से मृत मिलने के मामले में कुछ और जानकारियां सामने आई हैं. सीसीटीवी फुटेज में परिवार के कुछ सदस्यों को उन स्टूलों और तारों को लाते देखा जा सकता है जिनका प्रयोग बाद में फांसी लगाने में किया गया. पुलिस ने 11 डायरियां बरामद की हैं, जिनमें बीते 11 सालों में लिखा गया है.

पुलिस ने कहा कि डायरियों में लिखी गई बातें कथित खुदकुशी से मेल खाती हैं. परिवार के घर के सामने वाले घर के बाहर लगे कैमरे के फुटेज में दिखता है कि परिवार की बड़ी बहू सविता और उसकी बेटी नीतू पांच स्टूल ला रही हैं. इन्हीं स्टूलों को बाद में परिवार के लोगों ने फांसी लगाने में प्रयोग किया.

परिवार ने बताया आधारहीन
वहीं, परिवार के सदस्यों ने मीडिया में चल रही नई-नई कहानियों को खारिज करते हुए उन्हें ‘झूठा और आधारहीन’ बताया है. परिवार ने दावा किया कि इस तरह की अनुमानित कहानी में कोई सच्चाई नहीं है और मीडिया केवल ‘उनकी छवि कलंकित’ करने का प्रयास कर रहा है. परिवार की बड़ी बहू ने कहा कि उन्हें ‘काला जादू में शामिल एक धार्मिक परिवार के रूप में दिखाया जा रहा है’.

अफवाहे हैं
पिछले 20 वर्षों से अपने परिवार के साथ राजस्थान में रह रही कमलेश ने कहा, ‘यदि वहां कुछ ऐसा होता तो मुझे पता होता क्योंकि मैं उस परिवार की बड़ी बहू हूं. ये सब अफवाहें हैं. हर कोई सब कुछ को 11 से जोड़ रहा है, 11 पाइप या 11 खिड़की. ये सब झूठ है.’

सब कुछ ठीक था
उन्होंने कहा,‘लोग परिवार का समर्थन करने के बजाय इस तरह की अफवाहें फैला रहे है. मैं यहां 11 जून को थी.’ उन्होंने बताया कि उन्होंने 19 जून को मृत मिली परिवार की एक सदस्य प्रियंका की सगाई में वह शामिल हुई थी और इसके बाद से सब कुछ ठीक था.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.