New Delhi Municipal Corporation Increases Car Bike Parking Charges Due To Air Pollution And Grap 2 Restrictions
दिल्ली में इन जगहों पर कार-बाइक पार्किंग के लिए ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी जेब, जान लें कितना बढ़ गया किराया
NDMC की ओर से प्रबंधित सभी ऑफ-रोड और इनडोर पार्किंग एरिया के किराये को मौजूदा दरों से दोगुना किया गया है. यानी अगर पहले किसी पार्किंग एरिया पर एक घंटे का चार्ज 20 रुपये था, तो अब इसके लिए 40 रुपये देने पड़ेंगे.
NDMC मौजूदा समय में कुल 126 पार्किंग एरिया को मैनेज करती है.
दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली में हवा की क्वालिटी खराब हो गई है. बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए फिलहाल GRAP-2 (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान)की पाबंदियां लागू हैं. इस बीच नई दिल्ली म्युनिसिपलकॉरपोरेशन (NDMC) ने पार्किंग का किराया भी बढ़ाने का फैसला किया है. पार्किंग का बढ़ा हुआ किराया 29 अक्टूबर से ही लागू हो चुका है. ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का फेज 2 जब तकहटाया नहीं जाता, तब तक नए रेट लागू रहेंगे.
पार्किंग किराया बढ़ाया जाने को लेकर एक आदेश जारी किया गया. इस आदेश में कहा गया है कि जिस तरह से दिल्ली की हवा हर बीतते दिन के साथ और खराब हो रही है उसे देखते हुए हमने ये फैसला किया है. ऐसे में साफ है कि दिल्लीवासियों को अपनी कार और बाइक पार्क करने के लिए पहले की तुलना में ज्यादा खर्च करना होगा.
कितना बढ़ा पार्किंग किराया? NDMC की ओर से प्रबंधित सभी ऑफ-रोड और इनडोर पार्किंग एरिया के किराये को मौजूदा दरों से दोगुना किया गया है. यानी अगर पहले किसी पार्किंग एरिया पर एक घंटे का चार्ज 20 रुपये था, तो अब इसके लिए 40 रुपये देने पड़ेंगे. ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि लोग प्राइवेट व्हीकल का इस्तेमाल कम करें और पब्लिक व्हीकल का ज्यादा यूज़ हो.
किन पार्किंग एरिया में देना पड़ेगा ज्यादा किराया? NDMC मौजूदा समय में कुल 126 पार्किंग एरिया को मैनेज करती है. इनमें 99 ऑफ-रोड पार्किंग एरिया, 3 इनडोर/मल्टी-लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स, 24 ऑन-स्ट्रीट पार्किंग स्पॉट शामिल हैं. अधिकारियों की मानें तो यह पार्किंग किराये में ये इजाफा 102 पार्किंग साइट्स पर लागू होगा. यानी उन स्थानों पर जहां पार्किंग चार्ज NDMC के जरिए मैनेज होता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.