
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) पर शनिवार की रात हुए भगदड़ में 18 लोगों की मौत के बाद कई ठोस कदम उठाए गए हैं. रेलवे ने सोमवार से अगले एक हफ्ते के लिए प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर समय की पाबंदी लगा दी है. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम 4 से अगले एक हफ्ते तक प्लेटफॉर्म टिकट नहीं बेचे जाएंगे. बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला लिया गया है. शुरुआत में प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पूरी तरह से बंद कर दी गई थी, लेकिन बाद में इसे शाम 4 बजे से लागू करने का फैसला लिया गया.
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) ने कहा, ‘भीड़ प्रबंधन के दृष्टिकोण से अगले एक सप्ताह के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद करने का फैसला लिया गया है.’ इससे पहले रविवार को रेल मंत्रालय द्वारा गठित 2 सदस्यीय समिति ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के लिए CCTV फुटेज खंगाले. रेलवे की तरफ से जारी यह पाबंदी 26 फरवरी तक जारी रहेगी.
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए CRPF और RAF जवानों को भी तैनात किया गया है. इसके साथ-साथ RPF कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है. इसके अलावा पुराने SGO भी बुलाए गए हैं जो यहां पहले तैनात रहे हैं. साथ-साथ पुलिस को गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है.
भगदड़ के बाद रेलवे ने सभी कुंभ स्पेशल ट्रेनों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) के प्लेटफॉर्म नंबर 16 से खोलने का फैसला किया है. कुंभ जाने वाले सभी यात्री अब अजमेरी गेट की तरफ से सीधे प्रवेश और निकास कर सकेंगे. हालांकि इस संबंध में अभी रेलवे की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इससे पहले कुंभ स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए प्लेटफॉर्म 14 का भी इस्तेमाल हो रहा था, लेकिन अब विशेष ट्रेनें केवल प्लेटफॉर्म नंबर 16 से ही खुलेंगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.