नई दिल्ली| अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स में हाल ही में साड़ी को हिन्दू राष्ट्रवाद से जोड़ने वाले लेख को लेकर अखबार की किरकिरी हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग इस आर्टिकल को लेकर अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित अखबार पर निशाना साध रहे हैं. इस लेख का शीर्षक है, ‘ भारत में, फैशन भी राष्ट्रवादी बन गया है.’
ये लेख असगर कादरी ने लिखा है. कादरी ने अपने लेख में दावा किया है कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही साड़ी को हिंदू राष्ट्रवाद के प्रतीक चिह्न के तौर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है इसके आलावा कादरी ने यह दावा भी किया है कि भारतीय फैशन इंडस्ट्री पर भी पश्चिमी परिधानों पर तवज्जो नहीं देने का दबाव है. लेख में यह भी लिखा गया है कि पारंपरिक भारतीय परिधानों को बढ़ावा देने की कोशिश में बनारसी साड़ियों का कारोबार बढ़ा है. बनारस पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है. अखबार के नुसार चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने बनारसी साड़ी कारोबार को बढ़ावा देने का वादा किया था.
ट्विटर पर कई प्रमुख हस्तियों ने इस लेख को बकवास करार देते हुए हैरानी प्रकट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस आर्टिकल को बकवास करार दे रहे हैं. पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने कहा है कि बेहतरीन परिधान है साड़ी
Sari is my favourite dress. Formally, I’ve worn it my entire adult life and will keep wearing it until I can stand in heels! Sari is timelessly elegant and very beautifully eastern. https://t.co/KaR6Tuc6kM
This @nytimes piece is absolutely ridiculous. It is badly argued & badly researched. Trying to make a story where there isn’t one & unnecessarily communalize the issue of saris (& Nehru jackets!) https://t.co/jWUFq4vfIz
बता दें कि भारत में बड़े पैमाने पर महिलाएं साड़ी पहनती हैं. बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी इसे बड़े चाव से पहना जाता है. कई विदेशी महिलाएं जब भारत आती है तो वो भी इसे पहनती हैं. अमेरिकी राजदूत भी भारत में साड़ी पहनी हुई नजर आ चुकी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.