शादी के 30 दिन बाद ही पत्नी ने दे दी जान, पति की इस बात से हो गई थी नाराज, इलाके में मची सनसनी

UP News: स्वेच्छा और सूरज की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी. दोनों में जब बात होने लगी, तो प्यार हो गया. शादी के एक महीने बाद स्वेच्छा ने आत्महत्या कर ली. मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है.

Published date india.com Published: January 5, 2026 9:01 PM IST
शादी के 30 दिन बाद ही पत्नी ने दे दी जान, पति की इस बात से हो गई थी नाराज, इलाके में मची सनसनी
Photo From Freepik

यूपी के उन्नाव जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को अंदर तक झकझोर कर रख दिया. यहां दही थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली नवविवाहिता स्वेच्छा वर्मा संदिग्ध हालात में मृत पाई गईं. बताया जा रहा है कि शादी अभी एक महीने पहले ही हुई थी. घर में खुशियों का माहौल बना ही हुआ था कि अचानक मातम पसर गया. जिस घर में कुछ दिन पहले तक हंसी-खुशी और नई शुरुआत के सपने सज रहे थे, वहां अब सन्नाटा हैं. मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है, उनका कहना है कि यह सोची-समझी साजिश है. इसी कारण यह मामला अब सिर्फ दुख तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कानूनी जांच का विषय बन चुका है.

सोशल मीडिया पर शुरू हुई थी बातचीत

बताया जा रहा है कि स्वेच्छा और उसके पति सूरज सिंह की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी. दोनों में बातचीत होने लगी, फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया. स्वेच्छा कम उम्र से ही जिम्मेदारियां संभाल रही थी. कोरोना काल में उसके पिता का निधन हो गया, जिसके बाद स्वेच्छा ने हिम्मत नहीं हारी और घर से कॉस्मेटिक का काम शुरू किया. परिवार वालों की सहमति के बाद 4 दिसंबर, 2025 को दोनों की शादी हुई, जो पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से संपन्न हुई थी. किसी को भी अंदाजा नहीं था कि यह रिश्ता इतनी जल्दी टूट जाएगा और सपनों से भरी नई जिंदगी अचानक सवालों में घिर जाएगी.

घटना से पहले स्वेच्छा ने भाई को फोन किया था

घटना वाली रात ने पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है. स्वेच्छा ने अपने भाई वैभव से बात की थी. भाई ने बताया, पहली मंथली एनिवर्सरी पर बहन ने उससे कुछ सामान मंगवाया था. फिर स्वेच्छा ने सामान लाने से मना कर दिया, मगर भाई उसके घर केक और चॉकलेट लेकर गया. जब वह बहन से मिलने पहुंचा, तो सब कुछ ठीक लग रहा था. स्वेच्छा के चेहरे या व्यवहार से यह महसूस नहीं हुआ कि वह किसी परेशानी या तनाव में है. दोनों ने कुछ देर बातचीत की और भाई लौट आया. इसके कुछ घंटों बाद ही स्वेच्छा के निधन की खबर आई. यही वह कड़ी है, जिसने परिवार और पुलिस दोनों के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

बेटी के निधन के बाद परिवार ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि यह मामला संदिग्ध है और इसे दबाने की कोशिश की जा रही है. परिवार ने दहेज से जुड़ी आशंकाएं भी जताई हैं. पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के बाद ही तस्वीर साफ होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.