एक साथ 82 सैटेलाइट लांच कर विश्व रिकार्ड बनाएगा इसरो

अभी इसरो एक साथ सबसे ज्यादा सैटेलाइट लांच करने में विश्व में तीसरे स्थान पर है

Updated Date:October 29, 2016 12:59 PM IST

By Aman Gupta

Advertisement

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) अगले साल भारत को एक बार फिर भारत को गौरान्वित महसूस कराने की पूरी तैयारी कर चुका है। साल के शुरुआत में ही इसरो एक ऐसे मिशन को अंजाम देने वाला है जिसके बाद भारत विश्व रिकार्ड बना लेगा। खबर है कि 15 जनवरी 2017 में इसरो एक साथ 82 सैटेसाइट्स को लांच करने वाला है। इसमें भारत के सिर्फ दो ही सैटेलाइट्स होंगी बाकी अन्य देशों की होंगी।

Advertising
Advertising

मुंबई में ब्रांड इंडिया समिट 2016 के दौरान मार्स मिशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एस. अरुणन ने कहा कि अगर सब कुछ सही रहा तो इसरो 15 जनवरी, 2017 को एक ही बार में 82 विदेशी सेटेलाइट्स को लॉन्च कर विश्व रिकॉर्ड कायम करेगा। इसमें 60 सैटेलाइट अमेरिकी, 20 यूरोप की और 2 यूके की होंगी। इसमें लगभग सभी नैनो सेटेलाइट्स होंगी।

बता दें कि अब तक एक साथ सबसे ज्यादा सैटेलाइट लांच करने का विश्व रिकॉर्ड रूस के नाम है। 19 जून 2014 को रूस की रसियन फेडरल स्पेस एजेंसी ने एक ही बार में 37 सैटेलाइट्स लांच किए थे। अभी इसरो एक साथ सबसे ज्यादा सैटेलाइट लांच करने में विश्व में तीसरे स्थान पर है। इस भारतीय स्पेस एजेंसी ने इसी साल 22 जून को 20 सैटेलाइट्स को एक साथ लांच किया था।  यह भी पढ़ें: इस बार खराब मौसम के कारण 24 घंटे के लिए टला GSAT-18 का प्रक्षेपण

Also Read

More Hindi-news News

इस अभियान को अंजाम देने के लिए इसरो पीएसएलवी के एक्सल संस्करण का इस्तेमाल करेगी। ये कुल 1600 किलोग्राम का वजन लेकर अंतरिक्ष में जाएगा। अगर यह अभियान में सफल रहा तो मंगलयान के बाद यह दूसरी बार होगा जब भारत विश्व रिकॉर्ड तोड़ेगा। इससे पहले पहली बार में ही और सबसे कम खर्च में इसरो ने मंगलयान को मंगल की कक्षा में स्थापित कर दुनिया को चौंका दिया था।

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date:October 29, 2016 12:59 PM IST

Updated Date:October 29, 2016 12:59 PM IST