लोगों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए NHAI की बड़ी पहल, दिल्ली से गुरूग्राम के बीच 20km एलिवेटेड फ्लाईओवर का होगा निर्माण

दिल्ली AIIMS से गुरुग्राम के बीच बनने वाली यह 20 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर एम्स से शुरू होकर नदिरा मार्ग, महरौली-गुरुग्राम रोड और गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड को जोड़ेगा, जो दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे के समानांतर चलेगी.

Written by: Satyam Kumar
Published: October 4, 2025, 8:23 PM IST

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) दिल्ली से गुरूग्राम जाने वाले लोगों के लिए बड़ी पहल करने जा रही है. NHAI, दिल्ली AIIMS से महिपालपुर बाइपास और गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड को जोड़ने वाला 20 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है. इसे लेकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) बनाने हेतु टेंडर जारी किया है. 20 किमी एलिवेटेड फ्लाईओवर परियोजना के डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) के लिए बोली लगने वाली है. उम्मीद है कि 15 अक्टूबर तक इसके टेंडर निकलने की संभावना है. दिल्ली-गुरुग्राम कॉरिडोर की अनुमानित लागत 5 हजार करोड़ रूपये है. हालांकि, इसकी दाम टेंडर की बोली लगने के बाद ही तय होगी.

इससे पहले मंत्रालय ने साल 2019 में मई-जून में एक संबंधित टेंडर जारी किया था. तब दिल्ली सरकार ने साल 2019 में बरापुला से महिपालपुर बाइपास तक 14 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन उस समय परियोजना को फंड की कमी की वजह से मंजूरी नहीं मिली थी. उस सरकार ने कॉरिडोर के मुख्य उद्देश्य को लेकर बताया था कि दक्षिण दिल्ली की सात सरकारी आवासीय कॉलोनियों (GPRA) जैसे नौरोजी नगर, नेताजी नगर, सरोजिनी नगर, मोहम्मदपुर, थ्यागराज नगर, कस्तूरबा नगर और श्रीनिवासपुरी के आसपास के ट्रैफिक को कम करना था.

अब दोबारा से इन शर्तों से जारी किया है. दिल्ली AIIMS से गुरुग्राम के बीच बनने वाली यह 20 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर AIIMS को महिपालपुर बाईपास से जोड़ेगा और आगे गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड तक जाएगा. इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य गुरुग्राम से गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट करना है. दिल्ली से गुरुग्राम के जाने के बीच में एलिवेटेड फ्लाईओवर कॉरिडोर ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू और नेल्सन मंडेला मार्ग को पार करते हुए वसंत विहार, वसंत कुंज और अर्जनगढ़ से होकर गुजरेगा. यह एलिवेटेड कॉरिडोर दिल्ली की सड़कों को जाम से राहत देगा और साउथ दिल्ली तथा गुरुग्राम के बीच यात्रा को और आसान बनाएगा. यह कॉरिडोर एम्स से शुरू होकर नदिरा मार्ग, महरौली-गुरुग्राम रोड और गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड को जोड़ेगा, जो दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे के समानांतर चलेगी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.