देश में आतंकी हमले की साजिश? टेरर फंडिंग के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, 22 ठिकानों पर मारी रेड

NIA Raid: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को लेकर एनआईए ने शनिवार को देशभर में 22 ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई RC13/24/NIA/DLI केस के तहत की जा रही है.

Published date india.com Published: October 5, 2024 4:25 PM IST
देश में आतंकी हमले की साजिश? टेरर फंडिंग के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, 22 ठिकानों पर मारी रेड

नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को आतंकी साजिश और टेरर फंडिंग के एक मामले में देशभर में बड़ा ऑपरेशन चलाया. जांच एजेंसी द्वारा दिल्ली-यूपी समेत पांच राज्यों में 22 जगहों पर छापेमारी की गई. इनमें महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, असम का भी नाम शामिल है. जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई RC13/24/NIA/DLI केस के तहत की जा रही है. जिसमें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का देशव्यापी नेटवर्क निशाने पर है.

महाराष्ट्र में 3 ठिकानों पर रात से ही चल रही छापेमारी

एजेंसी ने महाराष्ट्र के मालेगांव, जालना और संभाजीनगर में शनिवार सुबह ही अपने दस्ते के साथ रेड डाली. इसके बाद मौके पर एटीएस की टीम भी पहुंची. रिपोर्ट्स के अनुसार, नासिक के मालेगांव में भी एनआईए टीम पहुंची है. यहां मशारिकी स्कॉलर रोड स्थित एक होम्योपैथिक क्लिनिक में छापेमारी की जा रही है. देर रात शुरू हुई यह छापेमारी अभी भी जारी है.

ये भी पढ़ें: Navratri 2024 Suit Designs: नवरात्रि में दफ्तर में दिखना है दूसरों से अलग, तो इन आउटफिट्स को करें ट्राई

दिल्ली के मुस्तफाबाद से संदिग्ध सामान मिला

इसी के साथ एजेंसी ने राजधानी दिल्ली के मुस्तफाबाद में भी देर रात छापेमारी की. इस कार्रवाई में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और स्थानीय पुलिस भी शामिल थी. इस दौरान, कई संदिग्ध सामान मिले और एनआईए ने कुछ संदिग्धों को नोटिस भी दिया है. एक या दो लोगों को पूछताछ के लिए ले जाने की जानकारी मिली है. यह कार्रवाई रात को शुरू होकर सुबह तक चलती रही.

बारामूला और अन्य क्षेत्रों में NIA की रेड

इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में बारामूला और अन्य क्षेत्रों में भी एजेंसी ने रेड डाली. बारामूला में मौलवी इकबाल भट के घर पर छापा मारा गया, यहां एनआईए ने सुरक्षा बलों की मदद से तलाशी की. फिलहाल, इस कार्रवाई में किसी गिरफ्तारी या महत्वपूर्ण सामान की बरामदगी की रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन जांच अभी जारी है.

UP और असम में भी चल रही छापेमारी

महाराष्ट्र और यूपी में भी आतंकवादी फंडिंग और साजिश के मामलों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. इसके अलावा, असम में भी NIA की टीमें सक्रिय हैं. जहां आतंकी संगठन के संभावित ठिकानों को निशाना बनाया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

क्या है आतंकवादी फंडिंग का मामला?

बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी (एनआईए) ने इसी साल आतंकी फंडिंग से जुड़े एक मामले में एफआईआर दर्ज की थी. यह FIR आतंकी संगठनों के नेटवर्क फैलाने और देशभर में उनकी साजिशों से जुड़ी है. इसी मामले के तहत RC-13/24/NIA/DLI केस में एनआईए जांच कर रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Assam की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.