भगोड़े नीरव मोदी, विजय माल्या और संजय भंडारी को लाया जाएगा भारत, CBI-ED और NIA की टीम जा सकती है ब्रिटेन

देश में हजारों करोड़ के घोटालों को अंजाम देने के बाद विदेश भागने में कामयाब रहे नीरव मोदी, विजय माल्या और संजय भंडारी को जल्द भी भारत लाया जा सकता है. देश की तीन बड़ी एजेंसियों के बड़े अधिकारी इसके लिए ब्रिटेन जा सकते हैं.

Published date india.com Updated: January 16, 2024 11:59 AM IST
Fugitive India

विजय माल्या (Vijay Mallya), नीरव मोदी (Nirav Modi) और संजय भंडारी (Sanjay Bhandari) में एक चीज जो कॉमन है वह यह कि यह तीनों ही भारत के भगोड़े हैं. एक और कॉमन चीज ये है कि इन तीनों को ही पकड़कर वापस भारत लाया जा सकता है. इसके लिए केंद्रीय जांच एजेंसी CBI, ED और NIA की टीम जल्द ही ब्रिटेन जा सकती हैं. इन तीनों एजेसियों की हाई लेवल टीम तीनों भगोड़ों का प्रत्यर्पण करवाकर भारत ला सकती है.

ज्ञात हो कि नीरव मोदी, विजय माल्या और संजय भंडारी तीनों पर ही देश में हजारों करोड़ के घोटाले का आरोप है. तीनों ही देश में हजारों करोड़ के घोटालों को अंजाम देकर देश से भाग गए थे और अब ब्रिटेन में रह रहे हैं. तीनों ने ही भारत में प्रत्यर्पण न करने को लेकर ब्रिटेन की अदालतों में अर्जी दी हुई है, जिसकी वजह से उनका प्रत्यर्पण लगातार टलता रहा है. लेकिन अब भारतीय जांच एजेंसियों की हाई लेवल टीम ब्रिटेन जा रही है तो उम्मीद की जा रही है कि वह तीनों भगोड़ों को जल्द ही पकड़कर देश की अदालत में पेश करेंगी.

सरकार ने बनाई ED, CBI और NIA की टीम

तीनों भगोड़ों को पकड़कर लाने और देश की अदालत के सामने लाने के लिए सरकार की ओर से एक बड़ा कदम उठाया गया है. सरकार ने इन तीनों भगोड़ों को पकड़कर लाने के लिए ED, CBI और NIA की एक विशेष टीम गठित की है. टीम में केंद्र सरकार की तीनों ही बड़ी जांच एजेंसियों के बड़े अधिकारी शामिल हैं. इस टीम को जिम्मेदारी दी गई है कि वह ब्रिटेन जाकर इन भगोड़ों का प्रत्यर्पण करवाकर वापस लेकर आए.

नीरव मोदी पर आरोप

नीरव मोदी का अपना एक बड़ा ज्वेलरी ब्रांड था. अपने कारोबार को बड़ा करने के लिए नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से करोड़ों रुपये का लोन लिया था. नीरव मोदी पर पीएनबी से साढ़े 6 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का फ्रॉड करने का आरोप है. इस मामले में वह भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है.

विजय माल्या का घोटाला

विजय माल्या हमेशा ही अपने शानदार लाइफस्टाइल, पार्टियों और किंगफिशर कैलेंडर के लिए मशहूर रहा. उस पर भारत में 9 हजार करोड़ रुपये के कॉर्पोरेट घोटाले का आरोप है. विजय माल्या ने 17 बैंकों से कर्ज लेकर अपनी किंगफिशर एयरलाइंस और अन्य कंपनियों को चलाया. माल्या की कंपनी अपने कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं दे पा रही थी और उसने स्वयं को दिवालिया घोषित कर दिया. भारत में विजय माल्या की प्रॉपर्टी कुर्क और जब्त करके सरकार 5 हजार करोड़ की उगाही कर चुकी है.

रक्षा सौदा घोटाले का आरोपी है संजय भंडारी

संजय भंडारी पर रक्षा सौदे में घोटाले का आरोप है. भंडारी की 26 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है. उसके खलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है. लेकिन जब साल 2016 में ED और इनकम टैक्स विभाग ने रक्षा सौदों की जांच शुरू की तो विदेश भाग गया. यह सौदा पूर्व की यूपीए सरकार के दौरान हुआ था. ज्ञात हो कि संजय भंडारी को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का करीबी समझा जाता है. ED के अनुसार संजय भंडारी ने लंदन और दुबई में कई प्रॉपर्टी खरीदीं. यही नहीं बाद में इन सभी प्रॉपर्टी को रॉबर्ट वाड्रा के कथित सहयोगी सीसी थम्पी की शेल कंपनियों को ट्रांसफर भी कर दिया गया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.