नई दिल्ली: पटियाला हाउस कोर्ट बुधवार यानी 12 फरवरी को दोपहर 2 बजे निर्भया के दोषियों के खिलाफ नए डेथ वारंट मांगने वाली अर्जी पर सुनवाई करेगा. निर्भया के माता-पिता द्वारा याचिका दायर की गई थी और अदालत ने मंगलवार को दोषियों को नोटिस जारी कर बुधवार तक उनका जवाब मांगा था.
सभी कानूनी उपायों का लाभ उठाने के लिए दोषियों को दिए गए एक सप्ताह का समय निर्धारित करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को तिहाड़ जेल अधिकारियों को ट्रायल कोर्ट में नए सिरे से डेथ वारंट के लिए आवेदन करने की अनुमति दी. साथ ही, केंद्र सरकार की याचिका पर अदालत ने चार दोषियों को नोटिस जारी किया.
दूसरी ओर, सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से पूछा गया कि जब चार्ट से पता चलता है कि तीन दया याचिकाएं खारिज कर दी गई हैं और उस दोषी पवन गुप्ता ने दया याचिका अभी तक दायर नहीं की है, तो नए सिरे से वारंट क्यों मांगा गया था. 13 फरवरी को दोषियों को फांसी देने के मामले में केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. मृत्युदंड के चार दोषियों में मुकेश सिंह, विनय शर्मा, पवन गुप्ता और अक्षय ठाकुर हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.