नई दिल्ली. राष्ट्रीय नीति आयोग ने प्रोग्रेसिव इंडिया रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में देश के राज्यों को स्वास्थय श्रेणी के अनुसार पॉइंट्स दिए गए है. इस रिपोर्ट को नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने जारी किया. इस दौरान अमिताभ कांत ने कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड अच्छा काम कर रहे हैं. दोनों राज्य क्रमशः चौथे और पांचवें नंबर पर आएं हैं. रिपोर्ट के अनुसार केरल, पंजाब और तमिलनाडु ओवरऑल परफारमेंस में शीर्ष पर हैं, केरल और पंजाब टॉप पर
Best thing was that the eastern states Jharkhand and Chhattisgarh have done very well. They have come 4th and 5th & have moved up the ladder very fast. They have taken some radical reforms: Amitabh Kant, NITI Aayog CEO at Healthy States, Progressive India Report launch pic.twitter.com/VqcNb6bgv2
— ANI (@ANI) February 9, 2018
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा छत्तीसगढ़ और झारखंड ने काफी सुधार किए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हम राज्य की चुनौतियों को देखते हैं फिर राज्य के साथ काम करते है और उसके बाद रैकिंग तय करते हैं. आयोग के लिए पिछले साल की रैंकिंग भी बहुत महत्वपूर्ण होती है.
वहीं, नीति आयोग की रिपोर्ट आने से एक दिन पहले ही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर रमन सिंह सरकार को घेरा था. उन्होंने एक अख़बार की रिपोर्ट के अधर पर ट्वीट कर लिखा था कि 3 साल में 300 से ज्यादा लोगों की मौत विभिन्न बिमारियों की वजह से हुई है.
बता दें कि इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने है. ऐसे में नीति आयोग की इस रिपोर्ट से रमण सिंह खुश हो गए होंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.