Nitin Gadkari Threat Call Nitin Gadkari Was Threatened With Death Received A Call Twice
Nitin Gadkari Threat Call: नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, दो बार आया कॉल
इस बाबत नागपुर पुलिस को नितिन गडकरी की कार्यालय द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है. खबरों की मानें तो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नितिन गडकरी के नागपुर स्थिति कार्यालय के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है.
Nitin Gadkari gets threat calls for Rs 10 crore, security increased at minister's Nagpur home (File Photo)
Nitin Gadkari Threat Call: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को उनके नागपुर स्थित कार्यालय के लैंडलाइन पर दो बार अज्ञात शख्स द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है. इस बाबत नागपुर पुलिस को नितिन गडकरी की कार्यालय द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है. खबरों की मानें तो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नितिन गडकरी के नागपुर स्थिति कार्यालय के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है.
साथ ही अज्ञात शख्स द्वारा नितिन गडकरी के कार्यालय को उड़ाने की भी धमकी दी गई है. केंद्रीय मंत्री के कार्यालय द्वारा इस बारे में नागपुर पुलिस को शिकायत दर्ज करा दी गई है और मामले की जांच में नागपुर पुलिस जुट चुकी है.
बता दें कि सुबह 11.30 बजे से 11.40 बजे के बीच दो बार लगातार अज्ञात शख्स द्वारा फोन किया गया है. इस मामले की जांच में पुलिस जुट चुकी है. इस खबर की पुष्टि नागपुर पुलिस और नितिन गडकरी के कार्यालय द्वारा भी की गई है. इस मामले की जांच के लिए नागपुर पुलिस नितिन गडकरी के ऑफिस पहुंच गई है और मामले की जांट कर रही है साथ ही उस नंबर को भी ट्रेस करने में लगी है जिससे कॉल आया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.