Nitish Kumar Hijab Row: बढ़ाई गई CM नीतीश कुमार की सुरक्षा, हिजाब विवाद के बाद क्या बढ़ गया है खतरा?

Nitish Kumar Security Increased: हिजाब मामले में बढ़ते गुस्से के बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Published date india.com Updated: December 18, 2025 7:10 PM IST
Nitish Kumar Hijab Row: बढ़ाई गई CM नीतीश कुमार की सुरक्षा, हिजाब विवाद के बाद क्या बढ़ गया है खतरा?

Nitish Kumar Security Increased: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में एक मुस्लिम महिला का हिजाब हटा दिया था. इस मामले में लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. ये मामला सियासी रूप ले चुका है. अब इसे लेकर बिहार के नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद अब उनके बेहद करीब केवल हाई-प्रोफाइल और चुनिंदा लोग ही पहुंच पाएंगे. सुरक्षा व्यवस्था में ये बदलाव एहतियात के तौर पर किया गया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके.

CM की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा डीजीपी बिहार और एडीजी (SSG सुरक्षा) लेवल पर की गई है. इसके बाद स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (SSG) के सुरक्षा घेरे को पहले से ज्यादा सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं. उनके कार्यक्रमों, आवास और मूवमेंट के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल को और मजबूत किया गया है. सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. खासतौर पर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और निगरानी बढ़ाई जा रही है. नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी और एएसएल की सुरक्षा दी गई है. ये सुरक्षा बिहार विशेष सुरक्षा बल अधिनियम 2000 के तहत है. उनकी सुरक्षा में कुल 200 ट्रेन्ड कमांडो तैनात किए गए.

क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा

नीतीश कुमार की सुरक्षा इसलिए बढ़ाई गई है क्योंकि उन्हें सोशल मीडिया पर काफी धमकी मिल रही हैं. भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान से भी उन्हें धमकी मिल चुकी है. इन धमकियों को गंभीरता से लेते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है. हिजाब व‍िवाद के बाद कुछ कट्टर और असामाजिक तत्वों में नाराजगी देखी गई है.

मंगलवार को, RJD और कांग्रेस सहित राज्य की विपक्षी पार्टियों ने यह कथित वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया और दावा किया कि यह घटना नीतीश की अस्थिर मानसिक सेहत का ताजा सबूत है.

दरअसल, नीतीश कुमार, जिन्होंने हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर अपना दसवां कार्यकाल शुरू किया है, सोमवार को एक कार्यक्रम में शामिल हुए और 1,200 से ज्यादा आयुष डॉक्टरों को अपॉइंटमेंट लेटर बांटे. इनमें से एक डॉक्टर ने हिजाब पहना हुआ था. एक वीडियो जो अब वायरल हो गया है, उसमें मुख्यमंत्री उस डॉक्टर से बात करते हुए दिख रहे हैं, और ऐसा लग रहा है कि वह उनसे नकाब हटाने के लिए कह रहे हैं. इससे पहले कि वह कुछ रिएक्ट कर पातीं, मुख्यमंत्री ने उनका हिजाब नीचे खींच दिया, जिससे उनका चेहरा दिख गया. बैकग्राउंड में कुछ लोग हंसते हुए दिखे, जबकि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कुमार को रोकने की कोशिश करते दिखे.

क्या बोले उमर अब्दुल्ला?

जम्मू और कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने एक इवेंट के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए बुधवार को अपने बिहार के समकक्ष की आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘हमने ये पहले भी देखा है, क्या आप भूल गए हैं कि महबूबा मुफ्ती ने पोलिंग स्टेशन के अंदर एक सही वोटर का बुर्का कैसे हटाया था? वह भी दुर्भाग्यपूर्ण था, और यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है… पहले, नीतीश कुमार को एक सेक्युलर नेता माना जाता था. अब, नीतीश कुमार का असली चेहरा सामने आ रहा है…’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.