By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Nitish Kumar Is Like Those Girls Who Change Boyfriend After The Statement Kailash Vijayvargiya Said We Respect Women Power
'नीतीश उन लड़कियों जैसे जो बॉयफ्रेंड बदलती हैं', कहने वाले कैलाश विजयवर्गीय अब बोले- बात न समझने वाले नासमझ
बिहार से जुड़े बयान पर बवाल के बाद बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई दी है.
इंदौर (मध्य प्रदेश): बिहार के हालिया सत्ता परिवर्तन को विदेशी युवतियों के “कभी भी पुरुष मित्र बदलने” से जोड़ने वाले बयान को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर आए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई दी. भाजपा नेता ने कहा कि विवादास्पद बयान उनका नहीं, बल्कि विदेश में रहने वाले उनके एक मित्र का है और वह तथा उनका दल नारी शक्ति का सम्मान करते हैं. अमेरिका की 21 दिवसीय यात्रा से गृहनगर इंदौर लौटने के तुरंत बाद विजयवर्गीय ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा था,”जिस दिन बिहार की सरकार बदली, मैं विदेश में था. इस मामले में विदेश के एक व्यक्ति ने मुझसे कहा कि ऐसा तो उनके यहां (विदेश में) होता है कि लड़कियां कभी भी बॉयफ्रेंड बदल लेती हैं.”
भाजपा महासचिव ने अपनी इस बात पर जोरदार ठहाका लगाते हुए आगे कहा था,” मुझसे वह विदेशी व्यक्ति बोले कि बिहार के मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) की भी ऐसी ही स्थिति है कि वह कब किस से हाथ मिला लें और कब किसका हाथ छोड़ दें.” अपने बयान पर विवाद बढ़ने के बाद विजयवर्गीय ने कहा कि उन्होंने बिहार के सियासी घटनाक्रम पर विदेश में रहने वाले उनके एक मित्र की प्रतिक्रिया को मीडिया तक पहुंचाया था और यह कथन उनका नहीं है.
उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर देख रहा है या उनका पूरा बयान जानने के बाद भी इस पर प्रश्न खड़े कर रहा है, तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति “नासमझ” है. भाजपा महासचिव ने यह भी कहा,‘‘जहां तक नारी शक्ति का सवाल है, हम उसका सम्मान करते हैं. नारी हमारे लिए पूजनीय है. नारी के लिए, कम से कम भारतीय नारी के लिए हम सबमें बहुत सम्मान है.’’
गौरतलब है कि जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़ते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री के तौर पर हाल ही में इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने इसके बाद सात दलों के महागठबंधन के विधायकों के समर्थन से नयी सरकार बनाते हुए एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी.
इस सियासी घटनाक्रम को लेकर विजयवर्गीय के बयान पर जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने विजयवर्गीय के विवादास्पद कथन के वीडियो के साथ ट्वीट किया,‘‘स्त्रियों के बारे में ऐसे नकारात्मक विचार रखने वाले भाजपाइयों के होते हुए भाजपा के राज में देश की नारी की स्थिति कैसे सुधरेगी.’’
Also Read:
-
सनी देओल नहीं है असली नाम! ढाई किलो का हाथ ही नहीं, ये आदतें भी हैं खास, 'तारा सिंह' के बारे में 10 बातें
-
टैटू और रफ्तार के भी शौकीन थे प्रतीक यादव- दौड़ाते थे फॉर्म्यूला 1 कारें, बंजी जंपिंग में भी लगता था दिल
-
कितने पढ़े लिखे हैं असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा? जानिये सैलरी के अलावा क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें