BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय का तंज- 'विदेशों में जैसे लड़कियां बॉयफ्रेंड बदलती हैं, नीतीश कुमार वैसे ही....' देखें VIDEO

बिहार में बनी महागठबंधन सरकार को लेकर पूछे सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने कहा कि नीतीश कुमार बॉयफ्रेंड बदलने वाली लड़कियों जैसे हैं. वो कब किसका हाथ छोड़ दें पता नहीं.

Published date india.com Updated: August 18, 2022 9:17 PM IST
Kailash Vijayvargiya Video

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है. नीतीश कुमार ने बीजेपी (BJP) का दामन छोड़कर महागठबंधन (Mahagathbandhan) के साथ सरकार बनाई है. राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) डिप्टी सीएम बने हैं. भाजपा (BJP) का साथ एक बार फिर छोड़ने को लेकर पार्टी के कई नेता नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हल्ला बोल चुके हैं. अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya Video) का बयान सामने आया है. बिहार में बनी महागठबंधन सरकार को लेकर पूछे सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने कहा कि नीतीश कुमार बॉयफ्रेंड बदलने वाली लड़कियों जैसे हैं. वो कब किसका हाथ छोड़ दें पता नहीं.

न्यूज एजेंसी ANI की तरफ से जारी वीडियो के मुताबिक, इंदौर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘मैं विदेश में था जिस दिन बिहार की सरकार बदली तो एक ने बोला कि ये तो हमारे यहां होता है लड़कियां बॉयफ्रेंड कभी भी बदल लेती हैं. बिहार के मुख्यमंत्री की भी यही स्थिति है, कब किससे हाथ मिला लें कब किसका हाथ छोड़ दें.’ भाजपा महासचिव ने अपनी इस बात पर ठहाका लगाते हुए आगे कहा, ‘मुझसे वह विदेशी व्यक्ति बोले कि बिहार के मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) की भी ऐसी ही स्थिति है कि वह कब किससे हाथ मिला लें और कब किसका हाथ छोड़ दें.”

बता दें कि नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़ते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के मुख्यमंत्री के तौर पर हाल ही में इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने इसके बाद सात दलों के महागठबंधन के विधायकों के समर्थन से नयी सरकार बनाते हुए एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई संसदीय बोर्ड से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हटाए जाने पर विजयवर्गीय ने कहा कि चौहान काफी लंबे समय तक संसदीय बोर्ड में रह चुके हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी में परिवर्तन की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है और संसदीय बोर्ड में बदलाव को भी राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए.

उन्होंने एक सवाल पर कहा कि भाजपा द्वारा मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. विजयवर्गीय ने इन खबरों को खारिज किया कि उन्हें केंद्रीय भाजपा संगठन में पश्चिम बंगाल के प्रभारी महासचिव के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि वह भाजपा संगठन में अब भी पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं.

(इनपुट: ANI)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.