LIVE

मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, 325 सांसदों ने किया खारिज

सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर दिन भर चली चर्चा का सदन में पीएम नरेंद्र मोदी जवाब दे रहे हैं.

Updated: July 20, 2018, 11:22 PM IST

नई दिल्ली. सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाला मुख्य दल तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) शुक्रवार को लोकसभा में इस पर चर्चा की शुरुआत करेगा. लोकसभा में न प्रश्नकाल होगा और न ही लंच ब्रेक होगा. सत्तापक्ष को पूरा भरोसा है कि अविश्वास प्रस्ताव बुरी तरह गिर जाएगा. भाजपा को ये भी भरोसा है कि ये मौका उसे 2019 के चुनाव अभियान के लिए लांचपैड उपलब्ध करवा सकता है.

वहीं, विपक्ष ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है और उसकी मंशा मत विभाजन कराकर अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग के जरिए सरकार की किरकिरी कराने की होगी. 18 जुलाई को स्पीकर सुमित्रा महाजन ने अविश्वास प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने इसे समर्थन देने का ऐलान किया है.

लोकसभा अध्यक्ष ने तेदेपा को बोलने के लिए 13 मिनट का समय दिया है. वहीं, अन्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, बीजू जनता दल (बीजद), तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को क्रमश: 29 मिनट, 27 मिनट, 15 मिनट और नौ मिनट का समय दिया गया है. सदन में बहुमत वाली सत्तारूढ़ भाजपा को चर्चा में तीन घंटे और 33 मिनट का समय दिया गया है.

Follow updates here:

  • Jul 20, 2018 11:09 PM IST

    अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 126 वोट, विपक्ष में 325 वोट पड़े. कुल 451 वोट पड़े. अविश्वास प्रस्ताव गिरा.

  • Jul 20, 2018 11:08 PM IST

    सांसद पप्पू यादव का सदन से वॉकआउट

  • Jul 20, 2018 11:06 PM IST

    बीजेडी और शिवसेना ने किया सदन से वॉकआउट

  • Jul 20, 2018 11:05 PM IST

    अविश्वास प्रस्ताव पर होगी वोटिंग, वोटिंग की प्रक्रिया समझाई जा रही है.

  • Jul 20, 2018 11:02 PM IST

    कुछ ही देर में अविश्वास प्रस्ताव पर होगी वोटिंग

  • Jul 20, 2018 10:49 PM IST

    मैं इस अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने का प्रस्ताव करता हूं, आपने मुझे बोलने का मौका दिया, बहुत बहुत धन्यवाद- पीएम मोदी

  • Jul 20, 2018 10:40 PM IST

    पीएम के भाषण के दौरान लोकसभा में टीडीपी सांसदों की नारेबाजी

  • Jul 20, 2018 10:40 PM IST

  • Jul 20, 2018 10:39 PM IST

  • Jul 20, 2018 10:29 PM IST

    पीएम ने कहा कि यूपीए के कार्यकाल में एनपीएन का जाल बिछा दिया गया.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.