अविश्वास प्रस्ताव पर राजनाथ सिंह ने विपक्ष को सुनाई खरी-खरी, दी ये नसीहत

राजनाथ ने कहा, हमारा मानना है कि अगर बहुमत हो तो सरकार चलने देना चाहिए.

Published date india.com Updated: July 20, 2018 5:02 PM IST
email india.com By amit mandal email india.com | Edited by amit mandal email india.com
अविश्वास प्रस्ताव पर राजनाथ सिंह ने विपक्ष को सुनाई खरी-खरी, दी ये नसीहत
फोटो- एएनआई

नई दिल्ली। सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में आज हंगामेदार बहस हुई. विपक्ष की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित दूसरे दलों के कई नेताओं सरकार पर हमला बोला. वहीं, सत्तापक्ष की तरफ से भी विपक्ष को जवाब दिया गया. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस दौरान सदन में एनडीए सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा. साथ ही उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव के औचित्य पर सवाल उठाते हुए विपक्ष को निशाने पर लिया.

राजनाथ ने याद दिलाया विपक्ष धर्म

राजनाथ सिंह ने कहा, आज लद्दाख कारगिल में बीजेपी का परचम लहरा रहा है. हमने त्रिपुरा में भी सरकार बनाई. कोई भी कल्पना नहीं कर सकता था कि बीजेपी यहां अपने दम पर जीत सकती है. लेकिन हमने कर दिखाया. उन्होंने कहा, कई साल पहले कांग्रेस अटल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाई थी. लेकिन हमने कभी भी ऐसा नहीं किया. हम मनमोहन सरकार के खिलाफ कभी प्रस्ताव नहीं लाए क्योंकि बहुमत उनके साथ था. हम चाहते हैं कि विपक्ष का सम्मान हो, उनकी भावनाओं को अहमियत मिले. कई लोगों को पहले से ही लगता है कि प्रस्ताव गिर जाएगा, फिर भी हमें लगा कि विपक्ष की इच्छा का सम्मान करते हुए इस पर चर्चा करनी चाहिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

34 साल बाद सिर्फ बीजेपी को ही मिला बहुमत

राजनाथ ने कहा, हमारा मानना है कि अगर बहुमत हो तो सरकार चलने देना चाहिए. 4 सालों से हमारी सरकार चल रही है. इस देश में 34 बरस पहले ही किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला. या फिर आज से 4 साल पहले किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला. ये एक ऐतिहासिक हकीकत है. कभी भी किसी गैर कांग्रेसी सरकार को पूर्ण बहुमत नहीं मिला. अगर किसी पार्टी को बहुमत मिला तो वह है बीजेपी. आज जो लोग हमारे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं उन्हें ही एक दूसरे पर विश्वास नहीं है. अगर इस गठबंधन में नेतृत्व की बात हो जाए तो समझो गई भैंस पानी में. गठबंधन में कौन कौन दल हैं इसको लेकर ही संशय है.

हमलों से तिलमिलाई बीजेपी, राहुल गांधी के खिलाफ लाएगी विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव

राजनाथ ने कहा, अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों को ये समझना चाहिए कि किसके खिलाफ प्रस्ताव ला रहे हैं. जिस नेता पर पूरे देश को विश्वास है, जिस नेता की अपील पर करोड़ों लोगों ने गैस सब्सिडी को छोड़ दी, उस नेता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं. लाखों की तादात में सीनियर सिटीजन ने हमारे नेता की अपील पर छूट में रेल यात्रा करना छोड़ दिया, आज उसके खिलाफ प्रस्ताव लाए हैं.

नोटबंदी के बावजूद जनता ने दिखाया भरोसा

उन्होंने कहा, नोटबंदी से लोगों कोबहुत दिक्कत हुई, जनता ने कष्ट उठाया. इसके बावजूद जनता का हम पर विश्वास था इसलिए यूपी में जनता ने बीजेपी को स्पष्ट बहुमत दिया. नोटबंदी पर विपक्ष ने जनता को गुमराह किया. ये मैं नहीं कह रहा, अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी कह रही कि विश्व में सबसे तेज विकास करने वाली अर्थव्यवस्था भारत की है. एजेंसियों ने कहा है कि जीडीपी 7.8 फीसदी से भी उपर जा सकती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.