Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने की शपथ लेने वाले खनन कारोबारी से राजनेता बने जनार्दन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि उनके बिना कोई नई सरकार नहीं बन सकती. कल्याण राज्य प्रगति पक्ष (केआरपीपी) की शुरुआत करने वाले जगन रेड्डी ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि किसी भी पार्टी के सत्ता में आने के लिए उनके समर्थन की जरूरत होगी.
उन्होंने कहा, मैं किसी भी पार्टी के सत्ता में आने के लिए अपरिहार्य हो जाऊंगा. 50 निर्वाचन क्षेत्रों में गंभीर प्रचार किया जा रहा है. जल्द ही 35 सीटों के लिए टिकट की घोषणा करेंगे. अगले 10 दिनों में 30 निर्वाचन क्षेत्रों में दौरा पूरा करेंगे. उन्होंने कहा, जब पार्टी शुरू की गई थी, तो लोगों ने कहा था कि यह भाजपा को प्रभावित करेगा, अब लोग कह रहे हैं कि मेरी पार्टी को अल्पसंख्यकों के वोट मिलेंगे और कांग्रेस को प्रभावित करेंगे. मेरी राजनीति जाति और धर्म की सीमाओं से परे है.
रेड्डी ने कहा कि उनके आसपास के लोग उन्हें एक फुटबॉल की तरह इस्तेमाल करते थे. उन्होंने कहा, मेरे सीधेपन का इस्तेमाल किया गया और मुझे निशाना बनाया गया. कई नेता मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लोग उन्हें फुटबॉल की तरह खेलेंगे. मेरी पार्टी का चुनाव चिह्न् भी फुटबॉल है.
उधर, चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर नकदी बांटने के आरोप में कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज किया. मांड्या तालुक के बेविनाहल्ली गांव में 28 मार्च को बस से भीड़ पर नोट बरसाने का आरोप लगाने संबंधी शिकायत के बाद पुलिस ने शिवकुमार के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया था. मामले को एक स्थानीय अदालत के समक्ष रखा गया, जिसने पुलिस को कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया.
शिकायत दर्ज होने के बाद, मांड्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिवकुमार उन कलाकारों को पैसे दे रहे थे, जिन्होंने पार्टी अभियान के दौरान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव होंगे.
(इनपुट: IANS,भाषा)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.