
Rishabh Kumar
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और खबरों की दुनिया में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. ऋषभ टेक और Off-Beat से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते ... और पढ़ें
Noida Airport Bullet Train Connectivity: दिल्ली NCR में रहने वालो के लिए बड़ी खुशखबरी है. ऐसा माना जा रहा है की सरकार ने नोएडा एयरपोर्ट तक बुलेट ट्रेन चला सकती है, जिससे आप नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली तक की दूरी सिर्फ 21 मिनट में तय हो सकती है. दरअसल दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली हाईस्पीड ट्रेन (बुलेट ट्रेन) की कनेक्टिविटी का रास्ता लगभग साफ हो गया है. इस ट्रेन की कनेक्टिविटी के लिए नेशनल हाईस्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड (NHRCL) और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) के बीच सहमति बन गई है. अब इस प्रस्ताव को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) में शामिल किया जाएगा.
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत गौतमबुद्ध नगर में दो स्टेशन बनाए जाएंगे—पहला नोएडा सेक्टर-148 में और दूसरा एयरपोर्ट के ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर (GTC) में भूमिगत स्टेशन के रूप में. सराय काले खां से नोएडा एयरपोर्ट तक की करीब 70 किलोमीटर की दूरी बुलेट ट्रेन सिर्फ 21 मिनट में तय करेगी, जिससे यात्रा बेहद तेज और सुविधाजनक बन जाएगी.
बुलेट ट्रेन का ट्रैक नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के बीचोंबीच, यानी सड़क के केंद्र में एलिवेटेड रूप में बनाया जाएगा. यह ट्रैक यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते एयरपोर्ट के जीटीसी तक जाएगा. यह प्रस्ताव डेढ़ साल पहले नायल द्वारा भेजा गया था, जिस पर अब मंजूरी मिल गई है. इस ट्रेन के शुरू होने से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों को शानदार कनेक्टिविटी मिलेगी. साथ ही, नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) तक सफर भी बहुत आसान और तेज हो जाएगा.
बुलेट ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से नोएडा, जेवर, मथुरा, आगरा, इटावा, लखनऊ, प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक कुल 816 किलोमीटर की दूरी सिर्फ चार घंटे में तय करेगी, जो सड़क मार्ग से लगभग 10 घंटे लगते हैं. नोएडा एयरपोर्ट की पार्किंग अब पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से कंट्रोल होगी. इसके लिए सिक्योर पार्किंग सॉल्यूशन कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है, जो पूरे पार्किंग सिस्टम को स्मार्ट बनाएगी. इससे यात्रियों को तेज, आसान और सुरक्षित पार्किंग अनुभव मिलेगा.
नोएडा एयरपोर्ट भारत का पहला ऐसा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने जा रहा है जो सीधे बुलेट ट्रेन से जुड़ा होगा. इसके साथ ही एयरपोर्ट को मेट्रो, नमो भारत ट्रेन, यमुना एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, एनएच-34, एनएच-91 और इस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख मार्गों से जोड़ा जा रहा है. इससे दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए आवागमन बेहद आसान हो जाएगा. एयरपोर्ट के पहले चरण में हर साल 1.2 करोड़ यात्री सफर करेंगे, जबकि अंतिम चरण में यह संख्या 7 करोड़ तक पहुंच जाएगी. यात्रियों की बढ़ती सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर बनाया जा रहा है. इसके अलावा, एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए रंधी से चोला तक 61 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक बिछाया जाएगा, जिस पर वंदे भारत और ट्रेनें चलेंगी. इस ट्रैक पर यात्री और कार्गो दोनों ट्रेनें चलाने की योजना है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.