
Gargi Santosh
गार्गी संतोष, जी मीडिया के India.com में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, हेल्थ, टेक्नोलॉजी, और ... और पढ़ें
सर्दियां आते ही उत्तर भारत घने कोहरे और धुंध की चपेट में आ जाता है, इससे सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है. ऐसे हालात में तेज रफ्तार वाहन चलाना जानलेवा साबित हो सकता. इसी को ध्यान में रखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है. नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एलिवेटेड रोड पर वाहनों की स्पीड लिमिट घटा दी गई है. नए नियम 14 दिसंबर की रात 12 बजे से लागू कर दिए गए और 15 फरवरी, 2026 तक प्रभावी रहेंगे.
यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और लंबे सफर की वजह से अक्सर हादसे होते रहे हैं, खासकर कोहरे के समय. इसी को ध्यान में रखते हुए यहां स्पीड लिमिट में बड़ा बदलाव किया गया है. एसीपी ट्रैफिक शकील मोहम्मद के मुताबिक, अब हल्के वाहनों यानी कार और जीप जैसी गाड़ियों की अधिकतम गति 100 किमी/घंटा से घटाकर 75 किमी/घंटा कर दी गई है. वहीं, भारी वाहनों के लिए यह सीमा 80 से घटाकर 60 किमी/घंटा तय की गई है.
नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी नई स्पीड लिमिट लागू कर दी गई है. यहां हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति 75 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 50 किमी/घंटा तय की गई है. वहीं, नोएडा एलिवेटेड रोड पर नियम और सख्त हैं. यहां हल्के वाहन सिर्फ 50 किमी/घंटा और भारी वाहन 40 किमी/घंटा की रफ्तार से ही चल सकेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने इन सभी मार्गों पर स्पीड कैमरे सेट करने के लिए नोएडा प्राधिकरण को पत्र भी भेज दिया है.
नई स्पीड लिमिट सिर्फ एक्सप्रेसवे तक ही सीमित नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मास्टर प्लान रोड नंबर-1 पर सेक्टर-2 के रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-57 चौराहे तक, मास्टर प्लान रोड नंबर-2 पर सेक्टर-16A फिल्म सिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-61 अंडरपास तक और डीएससी रोड पर सेक्टर-1 से फेज-2 तक भी यह नियम लागू रहेगा. इन इलाकों में रोजाना भारी ट्रैफिक रहता है और कोहरे में यहां हादसों की आशंका ज्यादा रहती है.
दरअसल, यह फैसला हाल ही में हुए एक बड़े हादसे के बाद लिया गया है. शनिवार को ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण 15 से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए थे. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए थे. इसी तरह की घटनाओं को रोकने के लिए डीसीपी ट्रैफिक डॉ. प्रवीन रंजन ने साफ कहा है कि सोमवार रात से नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी. ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे जल्दबाज़ी न करें, धीमे चलें और सुरक्षित घर पहुंचें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.