Big Offer: तेलंगाना सीएम KCR का बड़ा ऑफर-साल 2024 में पीएम मोदी को हराएं, देशभर में किसानों को बिजली मुफ्त दिलाएं

तेलंगाना के सीएम KCR ने बड़ा ऑफर दिया है. उन्होंने कहा है कि साल 2024 में पीएम मोदी को हराएं, देशभर में किसानों को बिजली मुफ्त दिलाएं. जानिए और क्या कहा...

Published date india.com Published: September 6, 2022 9:39 AM IST
Big Offer: तेलंगाना सीएम KCR का बड़ा ऑफर-साल 2024 में पीएम मोदी को हराएं, देशभर में किसानों को बिजली मुफ्त दिलाएं
Telangana CM KC Rao

KCR Big Offer: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, KCR ने सोमवार को निजामाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में  बड़े ऑफर की घोषणा की है.  केसीआर ने कहा है कि  2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में अगर गैर-बीजेपी की  सरकार बनती है तो देशभर के किसानों को मुफ्त में बिजली दी जाएगी. केसीआर ने ये भी कहा है कि उनकी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति TRS, अलग राज्य के आंदोलन से प्रेरणा लेकर ‘बीजेपी मुक्त भारत’ के नारे के तहत राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करेगी.

केसीआर ने कहा, “आज तेलंगाना राष्ट्र समिति पूरे देश में विकास और विकास के तेलंगाना मॉडल को लागू करने के लिए राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करेगी और टीआरएस देश में लोगों के समर्थन से भारत का चेहरा बदल देगी.

भाजपा का बोरिया बिस्तर समेट देंगे

उन्होंने कहा कि निजामाबाद एक समृद्ध शहर है और मैं घोषणा कर रहा हूं कि टीआरएस लोगों के हितों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करेगी. हम जल्द ही निजामाबाद में शुरू होने वाले राष्ट्रीय स्तर के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे, ताकि भाजपा का बोरिया बिस्तर समेटा जा सके.”

पीएम मोदी पर लगाया आरोप

के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को निजामाबाद में 58 करोड़ रुपये की लागत से जिला कलेक्ट्रेट परिसर और टीआरएस जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन किया. उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कृषि क्षेत्र को 1.45 लाख रुपये की मुफ्त बिजली मुहैया कराने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अक्षमता पर सवाल उठाया.

राव ने दावा किया कि मोदी और उनके मंत्रियों ने गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (NPA) की आड़ में 12 लाख करोड़ रुपये माफ किए. उन्होंने कहा, ‘आपने और आपके मंत्रियों ने एनपीए के जरिए कॉरपोरेट्स को 12 लाख करोड़ रुपये दिए हैं. केसीआर ने कहा कि आप किसानों को 1.45 करोड़ रुपये कैसे नहीं दे पा रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.