
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
बीते 8 नवंबर को पांच सौ और हज़ार के नोटों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लगाए गए अचानक प्रतिबंध के विरोध में विपक्ष ने भारत बंद का ऐलान किया है। इस ऐतिहासिक फैसले के ख़िलाफ़ विपक्षी दलों ने सोमवार को बंद का आह्वान तो किया है लेकिन इस बंदी में भी विपक्ष की टूट साफ नज़र आ रही है।
भारत बंद को लेकर वाम मोर्चा की ओर से नोटबंदी के ख़िलाफ़ बुलाए गए भारत बंद पर अन्य विपक्षी दलों में अलग राय शुमारी है। वाम मोर्चे की ओर से मुख्य रूप से केरल, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में भारत बंद बुलाया गया है। यह भी पढ़ें: PM मोदी ने आदित्य बिरला ग्रुप से ली 25 करोड़ रुपयों की रिश्वत: CM अरविंद केजरीवाल
इस बंद पर कांग्रेस का कहना है कि वे ‘भारत बंद’ नहीं चाहते, लेकिन नोटबंदी के ख़िलाफ़ देश भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस ने सोमवार को ‘जनाक्रोश दिवस’ बुलाया है।

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, फाइल फोटो
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ”दशकों की मेहनत के बाद भारत इस मुक़ाम पर पहुंचा था और प्रधानमंत्री ने अपने अहंकार की वजह से देश का अपमान किया है।” इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि, ”भारत जैसे गरीब देश में जहां बैंकिंग की सुविधा कई लोगों के पास नहीं है, उन्हें क्रेडिट और डेबिट कार्ड, मोबाइल बैंकिंग इस्तेमाल करने की ताक़ीद देना सही नहीं है। पूरी दुनिया में कैशलेस इकोनॉमी कहीं नहीं है। सरकार के इस फ़ैसले ने पूरी बैंकिंग व्यवस्था को चौपट कर दिया है।” यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या करने के लिए रची जा रही है बड़ी साज़िश?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, फाइल फोटो
वहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारत बंद के समर्थन में नहीं हैं, लेकिन नोटबंदी के विरोध में एकजुट प्रदर्शन का आह्वान करते हुए कोलकाता में रैली करने का ऐलान किया है। इस बारे में ममता बनर्जी का कहना है कि वो काले धन के ख़िलाफ़ हैं लेकिन इसके लिए आम लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें: नोटबंदी: रैली के दौरान PM मोदी के बारे में ये क्या कह गए CM केजरीवाल और ममता

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती,
फोटो क्रेडिट- i.telegraph.co.uk
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसमा प्रमुख मायावती ने इस मामले में कहा है कि वे काले धन और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ तो हैं लेकिन बिना किसी प्लानिंग और तैयारी के इतना बड़ा फैसला लेना सही नहीं है। उनका कहना है कि विरोधी बिना तैयारी के लिए गए नोटबंदी के फ़ैसले का विरोध कर रहे हैं, ना कि अपने हितों की वजह से। उनका कहना है कि इससे देश की करीब 90 फ़ीसदी आबादी को दिक्कत हो रही है। इतना ही नहीं मायावती ने कहा कि भारतबंद खुद प्रधानमंत्री ने किया है हम तो नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: रैली के दौरान तिलमिलायी मायावती ये क्या कह गई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
फोटो क्रेडिट-indianexpress.com
वहीं इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार का ये कदम कारगर साबित होगा। वे नोटबंदी के ख़िलाफ़ सभी विरोध प्रदर्शनों से दूर रहेंगे। इससे पहले नीतीश इस मामले में पीएम मोदी की सराहना करते कह चुके हैं कि नोटबंदी के फ़ैसले से काले धन के ख़िलाफ़ लड़ाई में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने किया नोटबंदी का समर्थन, कहा बेनामी संपत्ति पर भी हो कार्रवाई

आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, फाइल फोटो
फोटो क्रेडिट- i.ndtvimg.com
इन सबसे इतर आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत बंद पर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करते हुए दिल्ली के सेंट्रल पार्क में रैली करने का ऐलान किया है। केजरीवाल का कहना है कि नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला है और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इस पूरे मामले की जांच कराने की बात कही। यह भी पढ़ें: PM मोदी की सोच के बारे में ये क्या कह गए अरविंद केजरीवाल, देखें ट्वीट
लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने विरोधियों का मुहं बंद करते हुए कहा कि एक तरफ सरकार भ्रष्टाचार और काले धन के सारे रास्ते बंद करने में लगे हैं लेकिन वहीं कुछ लोग भारत बंद कर रहे हैं।
देखें वीडियो:
एक तरफ हम भ्रष्टाचार और काले धन के रास्ते बंद कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग भारत बंद की बात कर रहे हैं। pic.twitter.com/ZuYiNfeq5U
— Narendra Modi (@narendramodi) November 27, 2016
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.