पटना: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा भगवान हनुमान की जाति बताने संबंधी बयान पर विवाद रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. विपक्षी पार्टियों द्वारा इसकी आलोचना के बाद राजग के सहयोगी दल भी अब इसके लिए योगी पर निशाना साध रहे हैं. गुरुवार को लोजपा संसदीय दल के अध्यक्ष और बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान ने पांच राज्यों के आए चुनाव परिणाम पर भाजपा को परोक्ष रूप से नसीहत देते हुए कहा कि मंदिर और भगवान हनुमान के बारे में दिए गए बयानों से जनता दिग्भ्रमित होती है.
पटना में चिराग ने कहा, ‘‘यह समझने की जरूरत है कि राजग का एजेंडा हमेशा विकास रहा है. इस पर राम मंदिर के बारे में और भगवान हनुमान को लेकर विवादित बयान के हावी होने से जनता कहीं न कहीं दिग्भ्रमित होती है और निराश होती है क्योंकि वे आपसे इस तरह की उम्मीद नहीं करते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘गलती से जो चोट (पांच राज्यों के आए चुनाव परिणाम) लगी है, वह आगामी लोकसभा चुनाव में हमें और सतर्क करेगी.’’ रालोसपा के राजग से बाहर होने के बाद इस गठबंधन में लोजपा के अधिक सीट मिलने को लेकर आशांवित होने के बारे में पूछे जाने पर चिराग ने कहा कि हमारी प्राथमिकता गठबंधन को और अधिक मजबूत करना और 2014 के लोकसभा चुनाव से अधिक सीट हासिल करना है.
Madhya Pradesh Elections Results 2018: कांग्रेस के साथ जाएगी सपा, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताया
राजग के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे के बारे में पूछने पर चिराग ने कहा, ‘‘पांच राज्यों का परिणाम आने के बाद से भाजपा के किसी भी नेता के साथ हमलोगों की कोई बैठक नहीं हुई है. इस चुनाव के बाद मुझे उम्मीद है कि राजग के घटक दलों के भीतर सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए बैठक जल्दी होगी और इसके बाद सीटों की संख्या को सार्वजनिक किया जाएगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमलोगों का लक्ष्य नरेंद्र मोदीजी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने का है जिसे हम हासिल करेंगे.’’
अखिलेश का सीएम योगी पर तंज, दूसरे भगवानों की भी जाति बता देते तो हम कुछ मांग लेते
गौरतलब है कि योगी ने हाल ही में राजस्थान में वधिानसभा चुनावों के लिए प्रचार के दौरान अलवर के मालाखेड़ा इलाके में एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुये भगवान हनुमान को दलित बताया था. इस बयान के बाद विवाद छिड़ गया था और विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि भाजपा जाति आधारित राजनीति कर रही है. हालांकि, बाद में योगी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने बजरंग बली की जाति नहीं बताई थी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.