नई दिल्ली | आतंकवादी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो को गृह मंत्रालय ने विशेष सुविधा मुहैया कराई है. देश के अंदर किसी भी राज्य में आतंकी हमला हो उस दौरान एनएसजी के जवानों को घटनास्थल पर पहुंचने में दिक्कत न हो इसलिए देश की सभी सड़कों पर ग्रीन कॉरिडोर मुहैया करवाने का बड़ा फैसला किया है.
इस सुविधा से एनएसजी के कमांडो जब भी किसी ऑपरेशन पर निकलेंगे तो उनके रास्ते में किसी प्रकार का ट्रैफिक नहीं होगा. उनका रास्ता अब ट्रैफिक फ्री होगा. इससे किसी भी हमले के दौरान कम क्षति होगी और कमांडो जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंच सकेंगे. देश के कई हिस्सों में कमांडो ग्रीन कॉरिडोर का मॉकड्रिल भी करेंगे.
भारत हमेशा से आतंकियों के निशाने पर रहा है. मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले को आज भी लोग भुला नहीं सके हैं. समंदर के रास्ते से आकर कसाब और उसके साथियों मुंबई में कोहराम मचा दिया था. इस आतंकी हमले के दौरन दिल्ली से एनएसजी के कमांडो को पहुंचने में काफी समय लग गया था. इसके बाद देश के प्रमुख राज्यों में एनएसजी कमांडो को तैनात किया गया है. अब कमांडो को लक्ष्य तक जल्द पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर मुहैया कराने का फैसला लिया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.