By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Now Passengers Will Get Food Like Airplane In Railway
अब रेल सफर में भी मिलेगा हवाई जहाज जैसा खाना
कुछ दिन पहले रेल में टॉयलेट के पानी से चाय बनाने वाला वीडियो भी वायरल हुआ था जिसके बाद रेलवे की काफी किरकिरी हुई थी.
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे सफर के दौरान अच्छा और साफ सुथरा खाना न देने के लिए बदनाम है. लेकिन अब रेलवे ने अपनी कैटरिंग सेवा में सुधार शुरू करने का फैसला किया है. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने शुक्रवार को बताया कि जुलाई से राजधानी, शताब्दी और दूरंतों जैसी प्रीमियम ट्रेनों में प्रयोग के आधार पर और बाद में अन्य सभी ट्रेनों में उच्च गुणवत्ता वाला और स्वादिष्ट खाना परोसा जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘मेनू सामान्य रहेगा, यह कॉम्बो मील के रूप में हो सकता है. इसमें दो से तीन सामग्री विमानों में परोसे जाने वाले भोजन की तरह होगी. भोजन की गुणवत्ता बहुत अच्छी रहेगी और यह स्वादिष्ट होगा.’’
Highlights
- अब रेलवे ने अपने खाने पीने में सुधार करने का फैसला किया है
- हवाई जहाज में मिलने वाले खाने की तरह ही रेलवे में खाना दिया जाएगा
- रेलवे में खाने-पीने की चीजों में सफाई नहीं होने की चर्चा होती रही है
उन्होंने कहा कि मौजूदा मेनू में छह-सात सामग्री होती है लेकिन कई बार गुणवत्ता कम होती है. रेलवे परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर लगातार आलोचना का सामना कर रहा है. भोजन तैयार करने में की जाने वाली गड़बडी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा.
पिछले साल भारतीय नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने संसद में एक रिपोर्ट पेश की थी जिसमें रेलगाड़ी में मिलने वाले खाने में मक्खियों, कीड़ों, चूहों और तिलचट्टे आदि होने के बारे में आगाह किया गया था. रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि नलकों से सीधे पानी का इस्तेमाल चाय बनाने में किया जाता है. इसके अलावा कूड़े के डिब्बे भी ठीक से कवर नहीं होने, नियमित रूप से खाली नहीं करने की बात भी रिपोर्ट में कही गई थी.
पिछले दिनों यह भी खबर आई थी कि भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों को दिए जाने वाले खाने-पीने के सामान में साफ सफाई सुनिश्चित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लेने का फैसला किया है. दरअसल कुछ दिन पहले रेल में टॉयलेट के पानी से चाय बनाने वाला वीडियो भी वायरल हुआ था जिसके बाद रेलवे की काफी किरकिरी हुई थी.
Also Read:
-
Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने रद्द की मई-जून के लिए ये 5 ट्रेनें; देखिए पूरा शेड्यूल
-
Indian Railway: स्लीपर टिकट पर लें AC कोच में सफर का मजा, बुकिंग के टाइम सिर्फ करना होगा ये छोटा सा काम!
-
मेरठ से दिल्ली दूर नहीं! अब मोदीपुरम से चलेगी नमो भारत ट्रेन, PM मोदी इस दिन करेंगे उद्घाटन
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें