ट्रेन टिकट की बुकिंग के लिए अब वेंडर और एजेंट की व्यवस्था खत्म करने की जरूरत: रेल मंत्री

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में कहा कि वेंडर और एजेंट की व्यवस्था खत्म करने से टिकटिंग प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जा सकेगी

Published date india.com Published: March 13, 2020 4:24 PM IST
ट्रेन टिकट की बुकिंग के लिए अब वेंडर और एजेंट की व्यवस्था खत्म करने की जरूरत: रेल मंत्री
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि टिकट बुक करने के लिए वेंडर और एजेंट की व्यवस्था को खत्म करने की जरूरत है.

नई दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि टिकट बुक करने के लिए वेंडर और एजेंट की व्यवस्था को खत्म करने की जरूरत है ताकि टिकटिंग प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जा सके. वर्ष 2020-21 के लिए रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए गोयल ने यह भी कहा कि अब सबके हाथ में मोबाइल है जिससे लोग टिकट बुक कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से लोग बल्क टिकट निकालते थे और ऐसे लोगों पर कार्रवाई की गई है.

रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे की खाली जमीन पर 20,000 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन करने का लक्ष्य दिया है. गोयल ने दावा किया कि भारतीय रेलवे विश्व की पहली रेलवे बनेगी, जिससे जीरो प्रदूषण होगा.

रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे जो अलग अलग विभागों में बंटी थी, विभागीय खींचतान से रेलवे में मतभेद रहता था, उस समस्या को समाप्त करने का साहस इस सरकार ने किया है. उन्होंने कहा कि सबके साथ चर्चा करके हमने 8 सेवाओं को मिलाकर एक “इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस” बनाने का साहसिक निर्णय लिया है.

गोयल ने कहा कि मार्च 2014 तक देश के रेलवे स्टेशनों पर मात्र 143 एस्केलेटर्स और 97 लिफ्ट लगाई गई थी, लेकिन पिछले 5 वर्षों में 519 नए एस्केलेटर्स लगे और 391 लिफ्ट लगाई गईं. गोयल ने कहा कि अगले 4 वर्षों में 600 एस्केलेटर्स और 1,100 लिफ्ट लगाई जाएंगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.