EnglishHindi

NTA में बड़ा फेरबदल! 600 विशेषज्ञों को हटाया, अब से 4 लेयर में होगी प्रश्नपत्रों की जांच

NTA में परीक्षा व्यवस्था को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. करीब 600 विशेषज्ञों को हटाया गया और 4-स्तरीय पेपर जांच होने की भी बात सामने आई है.

Written by: Gargi Santosh
Published: August 18, 2026, 10:59 PM IST
  • पेपर में गड़बड़ी और लीक के मामले सामने आने के बाद NTA में बदलाव होना शुरू हो गए हैं
  • ताजा अपडेट है कि करीब 600 परीक्षा विशेषज्ञों को हटाया गया है
  • प्रश्नपत्रों की जांच के लिए 4-स्तरीय समीक्षा प्रणाली लागू होगी
  • अब NTA 20 से 25 नए अधिकारियों को शामिल करने की तैयारी में है

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में बड़े बदलाव शुरू हो गए हैं. अब खबर आई है कि 600 परीक्षा विशेषज्ञों को हटाया गया है और उनकी जगह नए विशेषज्ञों को लाने की तैयारी है. इसके अलावा, अगले दो से तीन हफ्ते में करीब 20 से 25 नए अधिकारियों को शामिल करने की योजना है. NTA ने 10 प्रोफेशनल लीडरशिप पदों पर भर्ती भी शुरू की है, जिनमें चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, चीफ इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर और परीक्षा सुरक्षा, R&D और Psychometrics से जुड़े जनरल मैनेजर शामिल हैं. साइबर सिक्योरिटी, साइकोमेट्रिक असेसमेंट और प्रश्नपत्र तैयार करने जैसे कामों के लिए निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ भी जोड़े जा रहे हैं.

600 विशेषज्ञों को हटाया गया, नए लोगों को मौका

परीक्षाओं में सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रश्नपत्र तैयार करने और उनकी समीक्षा में चार-स्तरीय जांच व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया गया है. साथ ही प्रश्नपत्र और दूसरे संवेदनशील परीक्षा सामग्री तक अनधिकृत पहुंच रोकने के लिए कंप्यूटर सिस्टम को बाहरी नेटवर्क से अलग यानी एयर-गैप्ड रखने पर फोकस है. इसके अलावा गोपनीय कामों के लिए अलग कमरे, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जमा कराने के सख्त प्रोटोकॉल और दूसरी सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया जाएगा.

अब से 4 लेयर में होगी प्रश्नपत्रों की जांच

खबर यह भी है कि NTA ऑफिस को नए परिसर में युद्धस्तर पर शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है. नए परिसर में CISF की तैनाती के साथ सुरक्षा ढांचे को मजबूत किया जाएगा. यह बदलाव ऐसे समय में हो रहे हैं जब UGC-NET के अंग्रेजी, समाजशास्त्र और कॉमर्स पेपर में गलतियां मिलने के बाद दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है. ऐसे में सरकार अब NTA के पूरे परीक्षा सिस्टम का ऑडिट कराकर कमियों को दूर करने पर जोर दे रही है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.